एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' अपनी रिलीज के पहले से ही खूब चर्चा में थी। अब जब पिछले दिनों फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो अब अपने बेहद ही कम कलेक्शन को लेकर चर्चा बटोर रही है। ओपनिंग डे पर भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे इसकी कमाई गिरती गई। लोगों को फिल्म की कहानी उतनी दमदार नहीं लगी, जितनी किसी भी मार्वल फिल्म से उन्हें उम्मीद होती है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 44.51 करोड़ रुपये हो गया है।