रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम
- फोटो : पीटीआई
लिन लैशराम मणिपुरी पोशाक में, काले ब्लाउज के साथ सफेद और गुलाबी साड़ी में सजी-धजी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत गोल्ड ज्वेलरी से कंपलीट किया। कपल करीबी रिश्तेदारों से घिरे हुए थे, जो उन्हें शादी ने अनुष्ठान पूरा करने में मदद कर रहे हैं। दोनों की शादी की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। बता दें, शादी के बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे। हालांकि, रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं है।