केरल में बाढ़ के जो हालात हैं वो किसी से छिपे नहीं हैं । बाढ़ की वजह से केरल में हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी । जो जिंदा बच गए हैं अब वो खाने को तरस रहे हैं । केरल के पीड़ितों की मदद करने के लिए पूरे देश से लोग आगे आ रहे हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रणदीप हुड्डा
साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने केरल बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए करोड़ों रुपए दान किए हैं । हाल ही में फिल्म 'सरबजीत' के हीरो रणदीप हुड्डा 'खालसा एड ग्रुप' की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे ।
विज्ञापन
3 of 6
रणदीप हुड्डा
खालसा ग्रुप के साथ रणदीप ने लोगों की मदद की, उन्हें खाना खिलाया और पीड़ितों को शेल्टर होम तक पहुंचाया । पेरिस अटैक और सीरिया के बुरे वक्त में भी ये ग्रुप वहां मौजूद था । ग्रुप के साथ लोगों की मदद करते हुए रणदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
4 of 6
रणदीप हुड्डा
रणदीप की तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको रियल हीरो कहा है । रणदीप से पहले केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने काफी पैसे डोनेट किए हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ित राहत कोष में 51 लाख रुपए के अलावा 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स, 40 जोड़ी जूते और स्कार्फ दान किए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस के कहने पर 1 करोड़ रुपए दिए हैं ।
इससे पहले साउथ एक्टर राजीव पिल्लई ने केरल के लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था। बता दें कि पिछले कई दिनों से केरल भीषण बाढ़ की चपेट में है। सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का काम जारी है।