बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। वीर सावरकर की जयंती के मौके पर रणदीप ने फिल्म 'स्वाद्यथान वीर सावरकर' का टीजर जारी किया था। वहीं अब फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ चुका है। निर्माताओं ने फिल्म का एक और टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का एलान किया है।
विज्ञापन
2 of 5
स्वतंत्र वीर सावरकर
- फोटो : Instagram
स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक राष्ट्रिय शहीद दिवस पर भारतीय सशस्त्र संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। यह फिल्म 22 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में न सिर्फ रणदीप हुडा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं बल्कि इसके जरिए वह निर्देशन में भी डेब्यू कर रहे हैं। Freedom at Midnight: निखिल आडवाणी ने शुरू की 'फ्रीडम एट मिडनाइट' की शूटिंग, इस ओटीटी पर आएगी वेब सीरीज
विज्ञापन
3 of 5
स्वतंत्र वीर सावरकर
- फोटो : Instagram
टीजर की शुरुआत वीर सावरकर बने रणदीप हुड्डा की तस्वीर से होती है। टीजर में उन्होंने कहा, 'गांधी से नफरत नहीं, अहिंसा से है।' टीजर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो नायक, एक ने जश्न मनाया और एक को इतिहास से हटा दिया गया। शहीद दिवस 2024 पर 22 मार्च, 2024 को 'सिनेमाघरों में स्वतंत्र वीर सावरकर' के साथ इतिहास फिर से लिखा जाएगा। Raashii Khanna: राशि ने योद्धा में सिद्धार्थ के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, कहा- वह बहुत अनुशासित हैं
4 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, 'श्री सावरकर के साथ कालापानी में लगभग दो साल बिताने के बाद आखिरकार उनके लिए आजादी की ओर कदम बढ़ाने का समय आ गया है। यह यात्रा कठिन रही है, लेकिन इसने मुझे एक अभिनेता के रूप में खुद से आगे बढ़कर एक फिल्म निर्माता बनने और बहुत कुछ करने के लिए प्रेरित किया है। अब समय आ गया है कि देश को हमारे स्वतंत्रता संग्राम में सशस्त्र क्रांति के योगदान के बारे में पता चले। श्री सावरकर हमेशा समय से आगे थे और आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।' Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम साथ में अच्छे दिखेंगे
यह फिल्म जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर द्वारा निर्मित और रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली, पांचाली चक्रवर्ती द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 22 मार्च 2024 को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज होगी। गुरु रंधावा की डेब्यू फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का टीजर जारी, सिरफिरे मजनू बने नजर आए गायक