फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर, निर्माताओं ने बनाई यह खास योजना

Thu, 12 Oct 2023 07:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बीते महीने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया। रणबीर का रौबदार और खूनी लुक, रश्मिका मंदाना के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री, अनिल कपूर और रणबीर की ऑनस्क्रीन पिता-पुत्र की जोड़ी के बीच की दोस्ती और बॉबी देओल के पहले कभी न देखे गए अवतार ने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं, अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बारे में अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म एनिमल - फोटो : social media
बीते दिन फिल्म के निर्माताओं ने इसके एल्बम का पहला गाना 'हुआ मैं' जारी किया, जिसने रणबीर और रश्मिका के लिपलॉक ने काफी हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, इन सभी ने फिल्म को लेकर प्रत्याशा को बढ़ा दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि बहुप्रतीक्षित ट्रेलर देखने में अभी भी कुछ समय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' के निर्माता एक दिसंबर को फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च होने से पहले फिल्म का एक और गाना रिलीज किया जा सकता है।
Aarya 3 Trailer: 'आर्या 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पिस्टल हाथ में लिए दुश्मनों पर वार करती दिखीं सुष्मिता
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' के ट्रेलर के बारे में एक रिपोर्ट में रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया, ''एनिमल के ट्रेलर का अनावरण फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से लगभग एक सप्ताह पहले यानी 23 नवंबर को किया जाएगा। फिल्म के निर्माता रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर कुछ और उत्साह पैदा करने के लिए अगले कुछ हफ्तों का उपयोग करना चाहते हैं। ट्रेलर जोरदार और एक्शन से भरपूर होने वाला है, जो निश्चित रूप से प्रशंसकों को हैरान कर देगा।''
Jaideep Ahlawat: आलिया भट्ट ने क्यों जयदीप अहलावत को दी थी धमकी, वर्षों बाद अभिनेता ने किया खुलासा

4 of 5
'एनिमल' में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और ट्रेलर लॉन्च करने से पहले कुछ और चीजों के साथ दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' एक खूनी गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी में पिता-पुत्र के रिश्ते के बीच खटास है। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Sidharth Malhotra: क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फोर्स-योद्धा एक ही दिन होगी रिलीज? जानें सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा था, ''हम बहुत उत्साहित हैं और मुझसे ज्यादा दर्शक इसके लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म में सबकुछ है। यह एक फुल-ऑन एंटरटेनर है। यह एक संपूर्ण अखिल भारतीय, अखिल विश्व फिल्म है, जहां ड्रामा है, एक्शन है, कहानी है, मन को झकझोर देने वाली रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पहले कभी नहीं देखी गई है। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और बाकी सभी ने शानदार अभिनय किया है तो जाहिर है कि आप इसे लेकर उत्साहित होंगे और आज यदि आप उत्साहित हैं और जनता भी उतनी ही उत्साहित है।
Ratna Pathak: 'उन्हें शर्म नहीं आती', छोटी उम्र की अभिनेत्रियों संग रोमांस करने वाले अभिनेताओं पर बोलीं रत्ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें