फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया डेब्यू: रणबीर कपूर की 10 साल की भांजी समारा साहनी ने खोला इंस्टाग्राम अकाउंट, परिवार ने किया ग्रैंड वेलकम

Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार संग समारा साहनी - फोटो : Insatagram- @samarasahniofficial

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वो कुछ भी करते हैं तो खबर बन जाती है। कुछ यही हाल स्टारकिड्स का भी है। ये भी हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा रहते हैं। जन्म लेने से लेकर पहली बार स्कूल जाना हो या सोशल मीडिया पर अकॉउंट बनाना हो या फिर बॉलीवुड में डेब्यू ही क्यों न हो, ये सारे पल इनके लिए बेहद खास होते हैं।

स्टारकिड का सोशल मीडिया डेब्यू
स्टारकिड्स की फैन फॉलोइंग भी किसी सेलेब्स से कम नहीं होती है। इनके एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स होते हैं। इन चीजों का जिक्र हम इसलिए कर रहे हैं कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा और पुराना खानदान यानी कपूर खानदान की एक बिटिया ने सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है।

रणबीर कपूर की भांजी का इंस्टाग्राम पर वेलकम
जी हां, अभिनेता रणबीर कपूर की भांजी यानी कि रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। यहां उन्होंने अपना अकाउंट बनाया है। परिवार वालों की तरफ से उनका ग्रैंड वेलकम भी किया गया। समारा ने पहले दिन कुछ पोस्ट भी किये हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
मां रिद्धिमा संग समारा - फोटो : Insatagram- @samarasahniofficial

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर लाडली नातिन समारा ने इंस्टाग्राम पर अपना अकॉउंट बनाया है। इस दौरान उन्होंने कई पोस्ट भी अपलोड किए हैं। उन्होंने पारिवारिक तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी बहन और समारा की मां रिद्धिमा कपूर भी दिख रही हैं। समारा इस समय 10 साल की हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने पोस्ट भी 10 किये हैं।

विज्ञापन

3 of 5
माता-पिता संग समारा - फोटो : Insatagram- @samarasahniofficial
पहली पोस्ट में उन्होंने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो पर समारा ने लिखा कि 'मैं 2019 में मां के साथ।’ दूसरी फोटो समारा ने खुद की डाली है। वहीं, तीसरी तस्वीर उन्होंने अपने पिता और बिजनेसमैन भरत साहनी की डाली है। सभी तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
बेस्ट फ्रेंड संग समारा साहनी - फोटो : Insatagram- @samarasahniofficial
इसके बाद समारा ने अपने मामा यानी रणबीर कपूर की तस्वीर भी साझा की है। वहीं, नानी और नाना की भी पुरानी तस्वीर समारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा कि 'मुझे पता नहीं ये तस्वीर कब की है, लेकिन मुझे अपने परिवार से बहुत प्यार है।' इसके अलावा उन्होंने कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां और नानी संग समारा - फोटो : Insatagram- @neetu54
समारा का इंस्टाग्राम पर उनकी मां और नानी नीतू कपूर ने वेलकम किया है। रिद्धिमा कपूर ने समारा के इंस्टाग्राम पर आने की अनाउंसमेंट की। वहीं, नानी नीतू कपूर ने भी समारा का वेलकम करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें