फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की जिंदगी में आलिया के आते ही खुली किस्मत, बॉलीवुड ने खेला 400 करोड़ का दांव

Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' की दर्शकों के बीच खूब चर्चा हो रही है । फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है । टीजर में रणबीर कपूर ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की है कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं । संजय और रणबीर में फर्क करना मुश्किल हो रहा है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर
'संजू' की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर के पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' भी है । इसके बाद यशराज बैनर की 'शमशेरा' के अलावा लव रंगन की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आएंगे । 
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर
खबरों की मानें तो फिल्ममेकर्स इन चारों फिल्मों को मिलाकर रणबीर कपूर पर 400 करोड़ का दांव लगा चुके हैं । राजकुमार हिरानी की 'संजू' का बजट करीब 110 करोड़ रुपए है । इसमें रणबीर के अलावा सोनम कपूर, मनीषा कोइराला और दिया मिर्जा भी होंगी ।

4 of 6
रणबीर कपूर
इसके बाद ब्रह्मास्त्र की बात करते हैं । इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं । फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी । इस फिल्म का बजट भी 100 करोड़ बताया जा रहा है । फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी होंगे ।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर
फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर पहली बार डाकू के रोल में नजर आएंगे । इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए है । कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर आया था । डाकू के लुक में रणबीर को पहचानना मुश्किल हो रहा था । फिल्म में रणबीर की हीरोइन वाणी कपूर होंगी । यह फिल्म 2019 जुलाई में रिलीज हो सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर
'प्यार का पंचनामा' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले लव रंजन ने अपनी फिल्म में रणबीर कपूर और अजय देवगन को साइन किया है । फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है । इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपए है । अगर रणबीर की ये चारों फिल्म हिट रही तो उनका करियर बुलंदी पर पहुंच जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें