एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को शादी के बाद जाने-माने पेंटर सुविज्ञ शर्मा ने उन्हें बेहद खास गिफ्ट दिया है। उनका यह गिफ्ट न केवल विराट और अनुष्का को हौरान करने वाला है बल्कि यह उनके फैंस भी हैरान कर सकता हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार पेंटर सुविज्ञ शर्मा ने विराट और अनुष्का की बेहद खास पेंटिंग बनाकर उन्हें गिफ्ट की है। सुविज्ञ शर्मा ने अनुष्का और विराट कोहली की सगाई की फोटो की पेंटिंग बनाई है। इन दोनों स्टार की यह पेंटिंग इतनी खूबसूरत है कि आप इसकी खूबसूरती को देख हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
सुविज्ञ शर्मा ने इस पेंटिंग को लेकर ढेर सारी बातें भी की। उन्होंने बताया कि विराट और अनुष्का की इस पेंटिंग को बनाने में उन्हें करीब 2 महीने का समय लगा। सुविज्ञ शर्मा ने बताया कि पहले उन्हें लगा की यह पेंटिंग एक या डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी,लेकिन विराट कोहली का चेहरा ठीक से बनाने के कारण पेंटिंग में 2 महीने का समय लग गया।
वहीं सुविज्ञ शर्मा ने यह भी बताया कि विराट और अनुष्का को उनकी यह पेटिंग काफी पसंद आई है। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिसंबर 2017 में शादी के बंधंन में बध गए थे।