फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: जीते जी किंवदंती बने निर्देशक अनुराग कश्यप, प्रशंसकों ने शुरू कर दी उनके नाम की फिल्म

Fri, 20 Jan 2023 09:13 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'अनुराग कश्यप' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भला है, बुरा है, जैसा भी है, अनुराग कश्यप का हिंदी सिनेमा में नाम बड़ा है। ढर्रे पर बनने वाली फिल्मों से बगावत करके उन्होंने हिंदी में अपनी तरह का सिनेमा बनाया। मठाधीशों से परेशान फिल्म मीडिया के बड़े हिस्से ने उसे इसके चलते साथ भी खूब दिया। अनुराग कश्यप का अपना एक बड़ा ब्रांड बना और फिर खुद अनुराग ने इस ब्रांड को उन्हीं मठाधीशों की गोद में बैठकर पलीता लगा दिया, जिनके विरोध में उनका नाम हुआ था। अब ये सब बातें बीते कल की बाते हैं। अनुराग कश्यप की गिनती एक बार फिर से हिंदी सिनेमा के संघर्षशील निर्देशकों में होती है लेकिन उनके चाहने वाले उनका अब भी पहले जैसा ही सम्मान करते हैं और इसी सम्मान को दर्शाने के लिए बनने जा रही है एक फिल्म ‘अनुराग कश्यप’।

विज्ञापन

2 of 5
सत्यकाम आनंद, अभय सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप के नाम का इस्तेमाल इसके पहले फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ के शीर्षक में सिर्फ इनीशियल्स के तौर पर हुआ था। फिल्म में वह अपना ही किरदार करते दिखे। वह एक ऐसे निर्देशक के रूप में दिखे जो एक बड़े सितारे के साथ फिल्म बनाने के लिए उसकी बेटी का अपहरण कर लेता है। लेकिन, फिल्म 'अनुराग कश्यप' में लीड रोल अभिनेता सत्यकाम आनंद निभा रहे हैं और इस फिल्म को अभय सिंह निर्देशित करने जा रहे हैं।
Shiv Shastri Vs Shehzada: शहजादा से भिड़ने रिंग में उतरे शिव शास्त्री बलबोआ, मैरी कॉम ने शुरू किया मुकाबला

विज्ञापन

3 of 5
एक शूट के दौरान सत्यकाम आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिहार में आरा के रहने वाले सत्यकाम आनंद अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में जे पी सिंह का किरदार निभा चुके है। फिल्म 'अनुराग कश्यप' के बारे में सत्यकाम आनंद से बातचीत करने पर पता चला कि यह फिल्म अनुराग कश्यप को एक तरह का ट्रिब्यूट है और फिल्म से उनकी निजी या व्यावसायिक जिंदगी का कोई लेना देना नहीं है।
Filmy Wrap: सुकेश केस में नई एक्ट्रेस का नाम और शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर में सत्यकाम आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सत्यकाम आनंद कहते हैं, 'मैं अनुराग कश्यप का बहुत सम्मान करता हूं, वह कई लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दी है। लोगों के सपनों को पूरा करने में अनुराग सर का बहुत बड़ा हाथ है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनको बहुत करीब से जानता हूं। 'अनुराग कश्यप' उनके सम्मान में बनाई जा रही फिल्म है, यह उनके प्रति हमारी भावना है। अभी तक इस बारे में अनुराग सर से बात नहीं हुई है।’
Shehzada: कार्तिक आर्यन की नींदें खराब करने आ रहा यह नया विलेन, ‘फैमिली मैन 2’ के कलाकार को मिला बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटिंग के दौरान सत्यकाम आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'अनुराग कश्यप' का निर्देशन अभय सिंह करने जा रहे है। जब फिल्म के बारे में उनसे चर्चा छिड़ी तो उन्होंने बताया, 'अनुराग कश्यप बायोपिक नहीं बल्कि अनुराग और कश्यप नाम के दो किरदारों की कहानी है। हमने सिर्फ अनुराग कश्यप के नाम इस्तेमाल किया है और इस फिल्म के जरिए उनको ट्रिब्यूट दे रहे हैं। उनका जिस तरह से भारतीय सिनेमा में योगदान रहा है, उनको यह सम्मान मिलना चाहिए। अनुराग कश्यप को अपनी तरफ से सम्मान देने के लिए एक विचार आया कि 'अनुराग कश्यप' फिल्म हम बनाएंगे। फिल्म की शूटिंग फरवरी से बनारस में शुरू होगी।’
Thunivu On Ott: अब ओटीटी पर दिखेगा अजीत कुमार का एक्शन अवतार, इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'थुनिवु'!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें