फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Affair: 'बताना भी नहीं आता, छिपाना भी नहीं...,'आदित्य रॉय-अनन्या पांडे के रिश्ते पर रणबीर ने लगाई मुहर!

Tue, 16 May 2023 05:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते में होने की अफवाहें लंबे समय से सामने आ रही हैं। वहीं, अब इस पर एक्टर रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर-आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के गलियारे में क्या कुछ चल रहा है, इस पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिससे फैंस को भी काफी मसाला मिलता है। वहीं, बीते कुछ समय से इंडस्ट्री की एक जोड़ी जबर्दस्त सुर्खियों में है, जिसका नाम अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, न तो अनन्या और न ही आदित्य ने अब तक इस पर कुछ साफ किया है। इसी कड़ी में रणबीर कपूर का एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे ऐसा लगता है कि मानो उन्होंने इस कपल के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कई इवेंट में एक साथ नजर आते हैं, लेकिन दोनों रिश्ते में हैं या नहीं इस पर असमंजस बना रहता है। हालांकि, अब फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में आदित्य के साथ स्क्रीन साझा कर चुके एक्टर रणबीर कपूर ने इनके रिश्ते पर बड़ा हिंट दिया है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार वापस से गर्म हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या महाजन के साथ बातचीत की। इस दौरान ऐश्वर्या ने रणबीर से अपनी दिली इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। यह सुनकर रणबीर हंसने लगे और मजाक-मजाक में ही आदित्य को फोन लगा दिया। फोन रखने के बाद ऐश्वर्या ने रणबीर से पूछा कि क्या वह आदित्य को अपनी न्यू ईयर पार्टी में बुलाएंगे, क्योंकि पिछले साल वह रणबीर के बैश का हिस्सा बने थे। 

Avatar The Way Of Water: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही अवतार 2, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने ऐश्वर्या के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि आदित्य, ऐश्वर्या के साथ रहना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें एक लड़की पसंद है जिसका नाम भी ‘ए’ से शुरू होता है। भले ही रणबीर ने महज 'ए' शब्द कहा है, बावजूद इसके भी लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि रणबीर ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। वहीं, यह बयान इस समय खूब चर्चाओं में हैं। साथ ही रुमर्ड कपल के फैंस इसे जानकर बेहद खुश हो गए हैं। 

Shriya Saran: श्रिया सरन ने फिल्मों की थिएटर रिलीज पर दिया जोर, एक्ट्रेस को मिलने वाले रोल पर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते में होने की खबर ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इसे लेकर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में बड़ा हिंट दिया। वहीं, कृति सेनन की दीवाली पार्टी से भी एक पिक्चर ताबड़तोड़ वायरल हुई थी, जिसमें आदित्य और अनन्या बेहद करीब देखे गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें