फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: इन 10 निर्देशकों ने रणबीर को बनाया हीरो नंबर वन, हर एक ने बताई किरदार की एक खास खूबी

Sat, 28 Sep 2024 05:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो रणबीर कपूर 42 साल के हो गए। सोचकर देखो तो लगता है कि जैसे कल की ही बात है जब फिल्म ‘सांवरिया’ के सेट पर कपूर खानदान का एक छोरा किसी कोने में सुबकता नजर आया करता था। भंसाली की ‘ठुकाई’ से गढ़ा गया हिंदी सिनेमा का ये नायाब कलाकार हिंदी सिनेमा में अल्फा मेन की नई पहचान माना जाता है। और, जिस कहावत का खूब जिक्र चलता है, उसके मुताबिक बड़ा होकर ये कपूर अब बच्चन भी बन चुका है। रणबीर को निर्देशित करने वाले फिल्मकार उनके प्रशंसक बन जाते हैं और ऐसी ऐसी बातें उनके बारे में कह जाते हैं, जिन्हें भूल पाना मुश्किल है...
विज्ञापन

2 of 11
सांवरिया के सेट पर रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भंसाली का पसंदीदा बच्चा
हिंदी सिनेमा में रणबीर कपूर को का पहला ब्रेक देने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक इंटरव्यू में कहते हैं, ‘रणबीर मेरा पसंदीदा बच्चा है। वह उस चीज का हिस्सा है जिसे मैंने ‘सांवरिया’ में बनाया। वह मेरे लिए बहुत प्रिय है इसलिए जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं तो लगता है इस भूमिका में रणबीर को लिया जाए तो क्या ही होगा?’  
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बच्चन’ बनने की भविष्यवाणी
रणबीर कपूर को फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘अनजाना अनजानी’ में निर्देशित कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उनके भीतर अगला ‘अमिताभ बच्चन’ होने की भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी थी। वह रणबीर को फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ में एंथनी के किरदार के लिए बिल्कुल फिट मानते हैं। सिद्धार्थ के मुताबिक अगर आज फिर से ‘कुली’ बने तो इकबाल का किरदार सिर्फ और सिर्फ रणबीर कपूर ही निभा सकते हैं।

4 of 11
अयान मुखर्जी के साथ रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनका क्राफ्ट लाजवाब है!
निर्देशक अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर को अलग अलग तरह की तीन कमाल फिल्मों में निर्देशित किया है। ये तीन फिल्में हैं, ‘वेक अप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट-1’। रणबीर का जिक्र चलने पर अयान कहते हैं, ‘रणबीर कपूर शानदार कलाकार हैं। वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी क्राफ्ट की तारीफ की जाती है।’ 
विज्ञापन

5 of 11
रणबीर कपूर, राजकुमार संतोषी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हां, वह महत्वाकांक्षी हैं...
रणबीर कपूर और कटरीना के लेकर फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ बनाने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी कहते हैं, ‘रणबीर हमारे समय के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। मुझे उनकी प्रतिभा के बारे में अच्छे से पता है। एक अभिनेता के रूप में वह काफी अनुशासित हैं। वह काफी महत्वाकांक्षी हैं लेकिन ये महत्वाकांक्षा खुद को बेहतर करने को लेकर है ना कि स्टारडम के प्रति।‘ 
विज्ञापन

6 of 11
राजनीति में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने काम को लेकर केंद्रित
प्रकाश झा ने रणबीर कपूर को उनके करियर के शुरुआती दौर में ‘राजनीति’ जैसी गंभीर फिल्म का हिस्सा बनाया और फिल्म के प्रमुख किरदारों में शामिल किया। प्रकाश झा से रणबीर कपूर का जब भी जिक्र चलता है, वह खुश होकर कहते हैं, ‘उनकी ईमानदारी मुझे पसंद है। रणबीर तेजतर्रार तो हैं ही, साथ ही वह अपने काम को लेकर बहुत ही ज्यादा फोकस्ड हैं।’ 
विज्ञापन

7 of 11
इम्तियाज अली, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा तकनीक की बेहतर समझ
रणबीर कपूर के करियर की दो बेहतरीन फिल्में ‘तमाशा’ और ‘रॉकस्टार’ के निर्देशक इम्तियाज अली का एक्टर के बारे में कहना है कि वह कला और कलाकारी का बढ़िया मिश्रण हैं। इम्तियाज का मानना है कि अभिनय पर मजबूत पकड़ के अलावा रणबीर को सिनेमा तकनीक की बेहतर समझ भी है, जो उन्हें बाकियों से अलग करती है।

8 of 11
बॉम्बे वेलेवेट का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनका काम देखकर खुशी होती है
कभी नेपोटिज्म के खिलाफ सबसे ऊंचा झंडा लेकर चलने वाले निर्माता अनुराग कश्यप की ब्रांडिंग भले उनकी करण जौहर से हुई दोस्ती के बाद समंदर में बह गई हो लेकिन उनके विचार अब रणबीर कपूर को लेकर भी बदल गए हैं। रणबीर कपूर को लेकर ‘बॉम्बे वेलवेट’ बनाने वाले अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह सबसे बेहतरीन अभिनेताओं से एक हैं। मैं उनका हर काम देखता हूं और मुझे उन्हें देखकर खुशी होती है।’

9 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनकी प्रक्रिया बहुत नैसर्गिक 
फिल्म ‘बर्फी’ और ‘जगा जासूस’ में रणबीर कपूर को निर्देशित कर चुके अनुराग बासु कहते हैं, ‘रणबीर हर किरदार के लिए खुद को चुनौती देते हैं। कुछ खास तरह की फिल्में करने का जो साहस रणबीर में है, वह किसी और में नहीं है। वह एक सहज अभिनेता होने के साथ साथ बहुत नैसर्गिक भी है। उनके साथ हंसते-खेलते फिल्म बन जाती है। वह अभिनय की प्रक्रिया को समझते हैं और तुरंत खुद को उसके अनुसार ढाल लेते हैं।’ 

10 of 11
संजू का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनके समर्पण का कायल हूं
निर्देशक राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर को लेकर संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ बनाई है। हिरानी कहते हैं, ‘मैं उनके समर्पण और व्यावसायिक नजरिये का कायल हूं। रणबीर एक शानदार अभिनेता हैं और फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के किरदार के वह ही मेरी पहली पसंद भी थे।’
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिल्कुल अलग लीग के एक्टर
साल 2023 में रणबीर कपूर को उनके करियर की व्यावसायिक तौर पर सबसे सफल फिल्म देने वाले ‘एनिमल’ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कहते हैं, ‘वह रॉबर्ट डी नीरो, अल पचीनो और कमल हसन का मिक्स्ड वर्जन हैं। रणबीर एक महान एक्टर हैं। वह ओरिजनल हैं और बिल्कुल अलग लीग के एक्टर हैं। बतौर अभिनेता उनकी कोई सीमा नहीं है।’ 
Stree 2 Box Office Collection Day 44: 'स्त्री 2' का शानदार प्रदर्शन अब भी बरकरार, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें