फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Movies: 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'राजी' तक, ये हैं आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Sat, 28 Sep 2024 04:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इससे पहले वह मोनिका ओह माई डार्लिंग बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर लोग आलिया की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, लोगों की उम्मीदें भी इस फिल्म से बढ़ गई हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं आलिया भट्ट की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
ब्रह्मास्त्र: भाग-1 शिवा
ब्रह्मास्त्र: भाग-1 शिवा में रणबीर कपूर  के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। वहीं, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आए थे। कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 257.44 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म के बड़े बजट की वजह से यह टिकट खिड़की पर औसत साबित हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में  करण के साथ दोबारा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 153.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह आलिया के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 

4 of 6
गली बॉय - फोटो : यूट्यूब
गली बॉय
आलिया भट्ट की हिट फिल्मों की लिस्ट में गली बॉय का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कारोबार किया था। इसका निर्देशन जोया  अख्तर ने किया था। फिल्म में आलिया की अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 140.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@aliabhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी
दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म  में भी आलिया  भट्ट नजर आ चुकी हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 129.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजी
आलिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में राजी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई  थी। पर्दे पर उनकी अदाकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म  टिकट खिड़की पर 123.84 करोड़ की कमाई कर सुपरहिट साबित हुई थी।
Fahadh Faasil: 'पुष्पा 2' के लिए फहद फासिल कर रहे हैं लगातार शूटिंग, अभिनेता ने बड़ी संख्या में दी हैं तारीखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें