बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और इसके साथ ही हर बीतते दिन इसको लेकर दर्शकों के दिलों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। 'एनिमल' की टीम अपनी फिल्म का प्रचार करने में जी-जान से लगे हुए हैं और इसको लेकर तरह-तरह के खुलासे कर रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि कैसे आलिया भट्ट ने 'एनिमल' के सीन शूट करने में उनकी मदद की। चलिए जानते हैं क्या बोले अभिनेता...