फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airi Announcement: ‘प्रेम गीत 3’ के बाद परदेसी सुपरस्टार का बड़ा धमाका, हिंदी-नेपाली में एक साथ बनेगी नई फिल्म

Tue, 28 Nov 2023 07:44 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
ऐरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी भाषी दर्शकों के सिनेमाघरों तक भारी संख्या में लौटने से हिंदी सिनेमा का कारोबार एक बार फिर देश में नंबर वन हो गया है। साउथ सिनेमा के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता तो हिंदी में फिल्में बनाने के लिए लालायित हैं ही, अब पड़ोसी देशों के निर्माता और अभिनेता भी हिंदी सिनेमा के कारोबार में आई तेजी की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
ऐरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रदीप खड़का की धमाकेदार वापसी
नेपाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप खड़का ने अपनी पिछली फिल्म ‘प्रेम गीत 3’ भारत में हिंदी में डब करके रिलीज की थी और इस फिल्म को बहुत ही अच्छा रेस्पांस मिला था। अब फिल्म निर्माताओं सुभाष काले और प्रशांत गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर से प्रदीप खड़का के साथ काम करने जा रही है और इस बार जो फिल्म बनने जा रही है, उसकी शूटिंग नेपाली के साथ साथ हिंदी में भी होगी।
विज्ञापन

3 of 6
ऐरी टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीवन थापा के निर्देशन में बनेगी फिल्म
'ऐरी' नामक इस बहुभाषी एक्शन फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए इसका एलान किया गया है। फिल्म निर्माता सुभाष काले ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। वहीं, निर्माता प्रशांत गुप्ता ने इसे अपनी कंपनी रेल्टिक पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। इस एक्शन फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक जीवन थापा के हाथों में है। फिल्म ‘ऐरी‘ साल 2024 में रिलीज होगी।

4 of 6
प्रेम गीत प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘मंडली’ के मेकर की अगली फिल्म
‘अमर उजाला’ से बातचीत में फिल्म के निर्माता प्रशांत गुप्ता बताते हैं, ‘हम इस फिल्म को एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की तरह बनाने जा रहे हैं। फिल्म में नेपाल और भारत के कलाकार होंगे। विचार ये भी है कि इसमें भारतीय सिनेमा की मुख्य भाषाओं के कलाकार लिए जाएं। हमारी पिछली फिल्म ‘मंडली’ को दर्शकों ने काफी सराहा है और भारत सरकार ने इसका चयन गोवा के इस साल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए किया, जिससे हमारा हौसला और बढ़ा है।'
विज्ञापन

5 of 6
ऐरी - फोटो : social media
धमाकेदार मोशन पोस्टर
रिलीज किए गए लगभग एक मिनट के मोशन पोस्टर में पहले बाघ दिखाया जाता है, जिसके बाद प्रदीप खड़का की एंट्री होती है। मोशन पोस्टर में अभिनेता सिर पर कटार बांधे धांसू नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर में लिखा है कि, 'शिकारी का शिकार करना घातक है।' सामने आए मोशन पोस्टर से साफ पता लग रहा है कि फिल्म में प्रदीप खड़का बाघ का शिकार करते नजर आएंगे। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा की फिल्म एक्शन से भरी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेमगीत 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘प्रेम गीत 3' के बाद लौट रहे प्रदीप खड़का
2022 में रिलीज हुई 'प्रेम गीत 3' की भारी सफलता के बाद, नेपाली अभिनेता प्रदीप खड़का और निर्माताओं सुभाष काले व प्रशांत गुप्ता की जोड़ी ये फिल्म लेकर लौट रही है। प्रदीप खड़का ने कहा, 'जब मुझे ऐरी की पेशकश की गई तो मैंने कोई दूसरा विचार नहीं किया। मुझे पता था कि मुझे यह करना ही होगा। जीवन थापा सर मुझे अच्छा मार्गदर्शन दे रहे हैं और मैं शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। मैं ‘प्रेम गीत 3’ को इतना प्यार देने के लिए भारत के दर्शकों का भी आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि वे ‘ऐरी‘’ का भी आनंद लेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें