फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: यूएसए में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज के लिए तैयार 'एनिमल', रणबीर-रश्मिका की फिल्म को मिलीं 888 स्क्रीन्स

Tue, 07 Nov 2023 05:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ 'एनिमल' के बारे में चर्चा तेज होती जा रही है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर के लिए एक वैश्विक उपलब्धि भी हो सकती है। 'एनिमल' रणबीर और रश्मिका की अंतर्राष्ट्रीय स्तर, विशेषकर यूएसए में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को उत्तरी अमेरिका में 888 से अधिक स्क्रीन्स मिली हैं। यह संख्या 'जवान' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी अन्य बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर से भी बड़ी है। 'जवान' को अमेरिका में 850 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जबकि 'ब्रह्मास्त्र' को 810 स्क्रीन्स मिली थीं। संयुक्त राज्य अमेरिका में इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने के साथ 'एनिमल' इतनी बड़ी रिलीज पाने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई है।
Farrey: 'फर्रे' के लिए सलमान खान से मिली अलीजेह अग्निहोत्री को प्रेरणा, एक्ट्रेस ने मामा की तारीफ के बांधे पुल
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने अपने प्री-टीजर और टीजर से काफी धूम मचा दी है और गानों ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया है। अब ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म में अनिल कपूर की भूमिका ने उत्सुकता पैदा हो चुकी है और खलनायक के रूप में बॉबी देओल के नए लुक ने दर्शकों को उत्सुक कर दिया है।
Richa Chadha: महिला के इस सवाल से आहत हो गईं ऋचा चड्ढा, बोलीं- महिलाएं भी हो सकती हैं स्त्रीद्वेषी

4 of 5
फिल्म एनिमल - फोटो : social media
लोग 'एनिमल' के लंबे समय तक चलने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म का टीजर दो मिनट से ज्यादा का है। हालांकि कई अटकलें हैं कि रनटाइम तीन घंटे से अधिक होगा। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म का रनटाइम दो घंटे और 26 मिनट होगा।
Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन वाली फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, रोंगटे खड़े कर देने वाले टीजर के साथ प्रशंसक टीम द्वारा जारी किए जाने वाले 'एनिमल' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' के ट्रेलर रिलीज की तारीख दिवाली समारोह पर सामने आ सकती है। दिवाली उत्सव खत्म होने के ठीक बाद 18 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर जारी होने की उम्मीद है।
Shruti Haasan: 'मेरे जीवन को प्रेरणा से भर देते हैं', श्रुति ने पिता को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें