फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल दिसंबर में होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी! ये रही पूरी डिटेल

Fri, 07 Feb 2020 08:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों सितारे किसी समारोह या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर साथ नजर आते हैं। आलिया-रणबीर की शादी की अफवाह अक्सर उड़ती रहती है। लेकिन लगता है कि अब ये अफवाह सच्चाई में बदलने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल दिसंबर में रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir, Neetu and Alia Bhatt - फोटो : Instagram
राजीव मसंद के अनुसार, इसी साल दिसंबर में रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने के ठीक बाद शादी की तारीख को लेकर विचार हो रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
ओपेन मैगजीन की खबर के अनुसार, दोनों परिवारों में शादी की अंतिम तारीख को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। खबर है कि 'ब्रह्मास्त्र' इस साल 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है तो ऐसे में उम्मीद है कि महीने के बीच या अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
बता दें कि आलिया अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आती हैं। कुछ दिन पहले जब ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे तो आलिया उन्हें देखने गईं थीं। वहीं नीतू और ऋषि कपूर की शादी की सालगिरह पर आलिया ने केक बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo
बीते दिनों स्पॉटबॉय डॉट कॉम ने अपनी एक खबर में बताया था कि ऋषि और नीतू कपूर चाहते हैं कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली पूजा उनकी कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो। नीतू चाहती हैं कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी के रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। उन्होंने आर्किटेक्ट से कहा है कि बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम 2020 की सर्दियों तक पूरा हो जाए ताकि शादी के बाद की पूजा कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो सके। 

सीएए के खिलाफ बात कर रहे शख्स को कैब ड्राइवर ने पहुंचाया थाने, बॉलीवुड एक्टर ने जताई हैरानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें