फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ बात कर रहे शख्स को कैब ड्राइवर ने पहुंचाया थाने, बॉलीवुड एक्टर ने जताई हैरानी

Fri, 07 Feb 2020 07:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Uber - फोटो : Social Media
एक शख्स को उबर कैब के ड्राइवर ने इसलिए पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया क्योंकि वो नागरिकता कानून को खिलाफ बातचीत कर रहा था। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है जहां बप्पादित्य सरकार प्रदर्शन से लौट रहे थे। उन्होंने उबर कैब बुक की। और, कार के अंदर बैठकर नागरिकता कानून को लेकर अपने साथी से फोन पर बात करने लगे। कैब ड्राइवर ने ये बातें सुनीं और वो कार से उतरकर पुलिस को बुला लाया। बप्पादित्य को पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की गई। इस घटना की खबर लगते ही लोग सोशल मीडिया अपनी राय देने लगे। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
jaaved jaaferi - फोटो : social media
जावेद जाफरी ने बप्पादित्य सरकार के साथ हुई इस घटना पर हैरानी जातते हुए ट्वीट किया, 'ऐसा लोकतांत्रिक देश में कहीं भी नहीं होना चाहिए लेकिन क्या सच में? मुंबई में?' जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर अब लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
Bappadittya Sarkar - फोटो : Social Media
एक्टिविस्ट कविता कृष्णन ने बप्पादित्य सरकार के साथ हुई इस घटना की जानकारी अपने एक ट्वीट में दी। बप्पादित्य सरकार के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट ट्विटर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'जैसे ही मैं कैब में बैठा, मैंने अपने एक दोस्त को फोन किया और हम अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन पर बात कर रहे थे, और शाहीन बाग में जो कल हुआ। हम कैसे जयपुर के प्रदर्शन को और असरदार बना सकते हैं। बात के 10-30 मिनट बाद, मेरा उबर ड्राइवर रुका और उसने पूछा कि क्या वो एटीएम जा सकता है, मैंने कहा हां। कुछ मिनटों बाद, वो दो पुलिसवालों के साथ आया।'
विज्ञापन

4 of 4
Mumbai Police
द क्विंट से बातचीत में बप्पादित्य सरकार ने बताया कि पुलिस स्टेशन में उनसे कई अटपटे सवाल पूछे गए। वामपंथ से लेकर पिता की सैलरी तक पर वहां पूछताछ हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका फोन में WhatsApp और कॉन्टैक्ट भी चेक किए। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस तरह आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक कैब चालक उन्हें लेकर आया था। उनसे सिर्फ बुनियादी सवाल पूछे गए कि वह इतनी रात में कहां जा रहे हैं। चालक के दावों की पुष्टि की गई, लेकिन मामला गंभीर नहीं देख उन्हें जाने दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें