फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तेरहवीं से लौट रहे रणबीर कपूर ने गाड़ी रोक पैपराजी से पूछा हाल, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 14 May 2020 02:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का हाल ही में 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूबा नजर आ रहा है। हाल ही में परिवार के द्वारा ऋषि कपूर की तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूरा कपूर परिवार साथ नजर आया। खास तौर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन को स्पॉट किया गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके चर्चे लगातार हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिद्धिमा, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से तकरीबन सभी के काम रुके हुए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना काल में भी अपना काम कर रहे हैं। ये लोग न सिर्फ अपना काम कर रहे हैं बल्कि ये सभी लोग इस महामारी के समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में नजर आ रहे हैं। इनमें पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्सेस और पत्रकार शामिल हैं। वहीं ऋषि कूपर की तेरहवीं के आयोजन के दौरान कुछ फोटोग्राफर भी वहां मौजूद थे। ऐसे में रणबीर कपूर इन फोटोग्राफर्स के पास रुके और कुछ ऐसा कहा कि ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रार्थना सभा - फोटो : विरल
दरअसल रणबीर कपूर जब पिता ऋषि कपूर की तेरहवीं से लौट रहे थे उस दौरान उनके घर के गेट के पास कुछ फोटोग्राफर्स खड़े हुए थे और उनकी तस्वीरें ले रहे थे। इसी बीच रणबीर कपूर ने गाड़ी रोकी और गाड़ी का शीशा खोला। इस दौरान गाड़ी में आलिया भट्ट भी बैठी हुई थीं। रणबीर ने फोटोग्राफर से पूछा, 'सब ठीक है? मास्क।' इसके बाद पास बैठी आलिया कहती हैं, 'मास्क पहनो आप'।
 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
वहीं रणबीर एक बार फिर पूछते हैं कि ऐसे घूम सकते हो क्या? फोटोग्राफर के जवाब देने के बाद रणबीर उन्हें ध्यान रखने की हिदायत देते हैं और वहां से चले जाते हैं। रणबीर और आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को दोनों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neetu kapoor, ranbir kapoor - फोटो : social media
गौरतलब है कि मंगलवार को हुई ऋषि कपूर की तेरहवीं में परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, अरमान जैन, और आदर जैन मां रीमा जैन के साथ शामिल हुए थे।

पढ़ें: सीधे दिल पर लगेगी अनुष्का शर्मा की ये बात, आप भी भूलकर न करें ये गलती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें