अनुष्का शर्मा की पोस्ट
- फोटो : Social Media
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दो मजदूर मुश्किल हालत में भी अपने पालतू जानवरों को साथ ले जा रहे है। इसमें लिखा है, "ये प्रवासी मजदूर अपने सामान और पालतू जानवरों के साथ कठिन परिस्थिति में मुंबई नासिक हाईवे पर चल रहे हैं। तो अगली बार जब आप अपने पालतू जानवर को छोड़े, जिसे आप 'अपने बच्चे की तरह प्यार करते हैं' तो बस इस तस्वीर को याद रखें।" अनुष्का ने इस तस्वीर को दिल वाला इमोजी बनाया है।