फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir Wedding: रणबेलिया की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता, ट्रेंड हुआ मिस्टर एंड मिसेज कपूर

Fri, 15 Apr 2022 02:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के चर्चित कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई सोशल मीडिया के जरिए नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) को शादी की बधाई दे रहा है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई सोशल मीडिया के जरिए नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) को शादी की बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे बधाइयों का तांता सा लग गया है। जब से दोनों की शादी के लेकर आधिकारिक तौर पर खबर सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर मिस्टर एंड मिसेज कपूर ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन

बधाई हो मिस्टर एंड मिसेज कपूर
लोग रणबीर और आलिया की अलग-अलग तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म से जुड़ी आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो मिस्टर एंड मिसेज कपूर।

आलिया और रणबीर बने मिस्टर मिसेज कपूर
एक प्रशंसक ने ट्विटर पर आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''अब वे आधिकारिक तौर पर मिस्टर एंड मिसेज कपूर हैं''। इसी के साथ आलिया रणबीर वेडिंग के टैग का यूज भी किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए मिस्टर मिसेज कपूर
एक यूजर ने रणबीर और आलिया की वीडियो शेयर की है, जिसमें वह आलिया को गोद में उठाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'मिस्टर कपूर ने मिसेज कपूर को कैरी किया और हर कोई दीवाना हो गया'। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी दोनों को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें