भाभी पर प्यार लुटाती दिखीं करीना कपूर
करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर आलिया औ रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे दिल से परिवार में तुम्हारा स्वागत है माई डार्लिंग आलिया'। इसी के साथ करीना ने अपनी भाभी पर प्यार बरसाते हुए दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं। इसके अलावा करीना ने अपनी रणबीर की बहन रिद्धिमा की स्टोरी को री-शेयर किया है। इसमें दोनों बहने साथ में पोज करती दिखाई दे रही हैं।
चाचा रणधीर कपूर संग पोज देते नजर आए रणबीर कपूर
करीना कपूर ने अपने इंस्टा से एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पापा यानी रणबीर के चाचा रणधीर कपूर हैं। इस तस्वीर में चाचा-भतीजे दोनों पोज करते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल है, तो रणधीर कपूर भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, "पापा और भाई प्योर खुशी।"