डांस दीवाने जूनियर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘आज भी पुराने गाने ही याद रहते हैं’
अपने नए शो के बारे में चर्चा चलने पर नीतू कपूर कहती हैं, ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के सेट पर बच्चे ऐसे ऐसे डांस मूवमेंट्स कर रहे है जो हमने कभी देखे ही नहीं। हमें तो ठुमका, क्लासिकल और भगवान दादा के स्टाइल पता थे। आज तो डांस में काफी वरायटी आ गई है। जिन गानों के डांस पर ये परफॉर्म कर रहे हैं वे बहुत ही अच्छे हैं। आज के गाने बहुत अच्छे बन रहे हैं। लेकिन आज भी जब हम अंताक्षरी खेलते हैं कहीं, तो पुराने गाने ही याद आते हैं। जैसे ‘क’ शब्द से कोई गाना आये तो ‘कोरा कागज था ये दिल मेरा...’ ही जुबान पर सबसे पहले आएगा।’