फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: पिता के नक्शे कदम पर चलते दिखे रणबीर कपूर, लोगों ने पुरानी तस्वीर शेयर कर दिए सबूत

Fri, 15 Apr 2022 10:25 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के इस मशहूर स्टार कपल की शादी का फैंस जितना बेसब्री से इंतजार कर रह थे, उतना ही इस कपल की तस्वीरों के लिए बेताब भी थे।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : social media

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के इस मशहूर स्टार कपल की शादी का फैंस जितना बेसब्री से इंतजार कर रह थे, उतना ही इस कपल की तस्वीरों के लिए बेताब भी थे। ऐसे में शादी के बाद जैसे ही सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की तस्वीरें सामने आईं,वह तेजी से वायरल हो गईं। इसी बीच इंटरनेट पर कपल की एक तस्वीर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।  इस तस्वीर को देख फैंस इसे नीतू कपूर और ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर में रणबीर और आलिया शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। फोटो में कपल केक काटने के बाद जश्न मनाते हुए शैंपेन पीते नजर आ रहे हैं। एक- दूसरे के साथ दोनों की यह तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच रणबीर- आलिया की इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया नीतू और ऋषि की एक पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर में नीतू और ऋषि भी अपनी शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। वायरल हो रही इस फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर शादी में जोड़े में शैंपेन का ग्लास पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख लोग इसे कपूर परिवार की जश्न मनाने की परंपरा बता रहे हैं। 42 साल पहले नीतू और ऋषि कपूर ने भी अपनी शादी की के दिन ऐसा ही किया था। बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर और आलिया ने बीते दिन 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी कर ली। कपल का यह शादी समारोह में काफी गुप्त रखा गया। शादी की रस्में पूरी होने तक रणबीर और आलिया की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई थी। हालांकि, शादी के बाद मिस्टर एंड मिसेस कपूर ने साथ में मीडिया के सामने पोज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई थी। पहले आ रही खबरों के मुताबिक निजी समारोह में हुई शादी के बाद रणबीर और आलिया 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन का आयोजन करने वाले थे। हालांकि, बाद में यह कहा गया था कि रिसेप्शन कैंसल कर दिया गया है। अब इस बारे में खुद रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने जानकारी दी कि कोई रिसेप्शन नहीं होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें