रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : social media
गहनों की बात करें तो आलिया ने मरून या हरे रंग की बजाए डायमंड कट हैवी ज्वैलरी को चुना। उनकी माथापट्टी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। आलिया ने मांग टीका और माथापट्टी को खुले बालों के साथ पहना था। वहीं रणबीर भी सफेद रंग की शेरवानी में रॉयल लग रहे थे। शादी के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा- हमने 5 साल अपने रिश्ते को भरपूर जीने के बाद आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। हमने घर की फेवरेट जगह बालकनी में सात फेरे लिए हैं। हम अपनी शादी को और खूबसूरत यादें बनाने के लिए तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, लड़ाई और वाइन सब कुछ होगा।