फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Marriage: आलिया भट्ट संग शादी पर रणबीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘पागल कुत्ते ने नहीं काटा’

Wed, 30 Mar 2022 11:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। मनोरंजन जगत में बीते दिनों जारी शादी के माहौल के बीच फैंस इन दोनों की शादी को लेकर भी काफी बेताब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। मनोरंजन जगत में बीते दिनों जारी शादी के माहौल के बीच फैंस इन दोनों की शादी को लेकर भी काफी बेताब नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी कोई ना कोई खबर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच बीते दिनों एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा था। इसी क्रम में अब अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी शादी पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के बारे में खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा, मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है, जो मैं मीडिया से बातचीत करते हुए शादी की तारीख बता दूं। लेकिन आलिया और मैं जल्द ही शादी करने वाले हैं। रणबीर का यह बयान अब उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ा रहा है। अभिनेता के इस बयान के सामने आने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अप्रैल में ही शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन

3 of 5
बीना कन्नन के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिनों रणबीर और आलिया को साड़ी डिजाइनर बीना कन्नन के साथ देखा गया था। डिजाइनर के साथ कपल की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गई थीं। कई लोगों ने तो यह तक कह डाला कि रणबीर और आलिया ने अपनी शादी के लिए शॉपिंग शुरू कर दी है, तो वहीं कई फैंस दोनों से उनकी शादी की तारीख पूछते भी नजर आ रहे थे।

4 of 5
रणबीर- आलिया की शादी पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी दोनों की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक वेबसाइट से बात करते हुए फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कहा कि यह सारी खबरें महज अफवाहें हैं। इस तरह की चीजें लंबे समय से होती आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की मौसी रीमा जैन ने भी उनकी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन कब यह पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया जल्द ही ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब रणबीर और आलिया किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट आखिरी बार गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर फिल्म नजर आई थीं। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा, एनिमल और लव रंजन की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें