फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: दर्शकों के लिए गेम सीरीज के रूप में आएगा ‘KGFverse’, फिल्म के मेकर्स ने किया बड़ा एलान

Wed, 30 Mar 2022 10:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज होने के साथ दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2018 में फिल्म केजीएफ का दूसरा भाग है।
विज्ञापन
1 of 5
KGFverse - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज होने के साथ दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2018 में फिल्म केजीएफ का दूसरा भाग है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के लिए दर्शकों का प्यार देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने इसे एक खास तरीके से प्रचारित करने का फैसला किया है। दरअसल लोगों को केजीएफ की दुनिया से रूबरू कराने के लिए फिल्म ने  मेटावर्स में एंट्री कर ली है। मेकर्स ने इसे केजीएफवर्स (KGFverse) का नाम दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : Hombale Films/YouTube
फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक डिजिटल अवतार बनाने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में मेकर्स इसकी एक गेम सीरीज ला रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए होमेबल फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। यूजर्स इस मौके का फायदा 7 अप्रैल से उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर
हाल ही में 27 मार्च  के ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में साउथ एक्टर यश का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी शानदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दिए।

4 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज किया गया था। पहले भाग की ही तरह केजीएफ 2 को भी हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है। यह फिल्म इसी साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी तमिल, जी तेलुगू, जी केरलम और जी कन्नड़ ने फिल्म के सेटेलाइट राइट्स खरीदे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार कास्ट की बात करें तो केजीएफ 1 की ही तरह फिल्म के दूसरे भाग में भी यश और श्रीनिधी शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। संजय फिल्म में खलनायक अधीरा की भूमिका निभाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें