फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे राणा दग्गुबाती और अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त, पांच खबरें

Sun, 09 Aug 2020 07:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज शनिवार रात शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।

राणा दग्गुबाती ने मिहीका बजाज के साथ लिए सात फेरे, देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलटी शो बिग बॉस के नए सीजन का जल्द आगाज होने वाला है। कलर्स चैनल ने सीजन 14 के लिए कमर कस ली है। हाल ही में चैनल ने बिग बॉस 14 का पहला टीजर रिलीज किया गया, जिससे एक बात तो साफ हो गई कि इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। 

'बिग बॉस 14' का काउंटडाउन शुरू, सलमान खान के साथ रिलीज हुआ पहला टीजर


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत ने नोट - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मामला अब सीबीआई के पास आ गया है। हर दिन इस केस में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ये सभी वो बाते हैं जो मुंबई पुलिस की जांच की दौरान तक छिपी रहीं। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया लगातार इन आरोपों के जवाब नए खुलासे कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का एक नोट साझा किया। इसमें सुशांत ने रिया और उनके परिवार की तारीफ की थी। लेकिन इस नोट की हैंडराइटिंग पर अब सवाल उठने लगे हैं।

क्या सुशांत ने रिया की तारीफ में वाकई लिखा था 'आभार नोट', जरा इसकी हैंडराइटिंग पर करिए गौर

 

4 of 5
दिशा सालियान - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की गुत्थी भी उलझती दिख रही है। सुशांत और दिशा की मौत को जोड़कर देखा जा रहा है जिसके बाद दिशा के माता-पिता सामने आए और अफवाहें नहीं फैलाने की गुजारिश की। इन सबके बीच अब दिशा का एक वीडियो सामने आया है जो उनकी मौत से कुछ समय पहले ही बनाया गया था।

दिशा सालियान का आखिरी वीडियो वायरल, मौत से चंद घंटे पहले पार्टी में दिखीं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : Social Media
अभिनेता संजय दत्त शनिवार की शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। संजय दत्त का कोविड 19 टेस्ट कराया गया जो कि निगेटिव पाया गया। हालांकि उन्हें कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

सांस लेने में तकलीफ के बाद संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर कहा- 'एक-दो दिन में लौटूंगा'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें