फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के भाई से ED ने सात घंटे तक की पूछताछ, अभिनेत्री को फिर से बुलाने की तैयारी

Sun, 09 Aug 2020 07:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आर्थिक पहलुओं की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से करीब सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि ईडी के अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सुशांत के 15 करोड़ रुपये कहां खर्च हुए। इसलिए रिया के भाई से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की गई। शुक्रवार को शौविक से करीब दो घंटे तक सवाल जवाब किए गए थे।
विज्ञापन

2 of 4
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी के अधिकारी सोमवार को एक बार फिर रिया को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। सुशांत ने चार कंपनियां बनाई थीं जिसमें रिया और शौविक की हिस्सेदारी होने की बात सामने आई है। रिया से शुक्रवार को करीब साढे़ आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। इसके अलावा रिया की मैनेजर श्रुति मोदी और सीए रीतेश शाह से भी पूछताछ कर कुछ अहम जानकारी हासिल की गई थी। इसके साथ ही ईडी सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी से भी राज उगलवाना चाहती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
बीते दिनों शौविक के बैंक स्टेटमेंट की जानकारी हासिल हुई थी। जिसमें सामने आया है कि सुशांत के बैंक खाते से शौविक के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। सुशांत के कोटक बैंक अकाउंट से शौविक के खाते में कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। जिसकी जानकारी ईडी को मिली है।
विज्ञापन

4 of 4
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पूछताछ में रिया चक्रवर्ती बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थीं। रिया से पूछताछ के दौरान जो सवाल किए जा रहे थे उन्होंने उनमें से किसी भी सवाल का सही से जवाब नहीं दिया था। आधी जानकारियों को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें याद नहीं है।

सुशांत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, रिया पर लगाए आरोप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें