फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: नताशा-हार्दिक के अलगाव पर राम गोपाल वर्मा ने साधा निशाना? शादी और तलाक पर किया विवादित पोस्ट

Sun, 21 Jul 2024 06:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम गोपाल-हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिया पांड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नताशा-हार्दिक को लेकर बीते लंबे समय से अफवाह उठ रही थी कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। हालांकि, नताशा और हार्दिक ने इन अफवाहों पर लंबे समय तक चुप्पी साधी रखी। वहीं, नताशा ने अपने घर लौटने के बाद सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एलान कर दिया कि उनकी और हार्दिक की राहें अब अलग हो चुकी हैं। इस सेलिब्रिटी तलाक पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने शादी और तलाक पर कुछ हैरान करने वाले पोस्ट साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। शोबिज के गलियारों में चल रही हलचल पर भी फिल्म निर्माता को धड़ल्ले से कटाक्ष करते देखा जाता है। इसी बीच हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक के आधिकारिक एलान के बाद फिल्म निर्माता ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कुछ नोट साझा किए हैं। सोशल मीडिया पर, वर्मा ने एक विवादास्पद बयान साझा किया जिसमें कहा गया कि शादियां 'नरक' में होती हैं जबकि तलाक 'स्वर्ग' में होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर अपने एक नोट में लिखा, 'शादियां नरक में होती हैं और तलाक स्वर्ग में होते हैं।' फिल्म निर्माता ने दूसरे नोट में लिखा, 'मैं सोच रहा हूं कि आजकल की शादियां असलियत में उतनी नहीं चलतीं, जितने दिन पेरेंट्स शादी के फंक्शन को निभा रहे होते हैं।'

Maharaj: जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' का कमाल जारी, लगातार चौथे हफ्ते शीर्ष दस की सूची में दबदबा कायम

4 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक अन्य नोट में लिखा, 'बुढ़ापे में देखभाल के लिए शादी करने की तुलना में वेतनभोगी नर्स कहीं बेहतर विकल्प है। नर्स इसे वेतन वाली नौकरी के रूप में करेगी जबकि पत्नी बूढ़े व्यक्ति को हमेशा के लिए दोषी महसूस कराएगी।'

Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, 'थंगलान'-'डबल इस्मार्ट' से होगी रवि तेजा की टक्कर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके और अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'प्यार अंधा होता है और शादी आंखें खोलने वाली होती है। एक शादी तभी चल सकती है जब आपके पास एक ही व्यक्ति के साथ बार-बार प्यार में पड़ने की असाधारण क्षमता हो।' हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपनी चार साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की है। यह घोषणा उनके रिश्ते की स्थिति पर हफ्तों की अटकलों के बाद आई है। दोनों ने कहा कि वे अपने तीन साल के बेटे अगस्त्य का साथ मिलकर पालन-पोषण करना जारी रखेंगे।

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार, कम शब्दों में कह डाली बड़ी बात



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें