फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बैड न्यूज-कल्कि 2898 एडी की कमाई में उछाल, सरफिरा और इंडियन 2 का बुरा हाल

Sun, 21 Jul 2024 08:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में इन दिनों एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई कई बड़े सितारों की फिल्में टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी है। हालांकि, 19 जुलाई को रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म बैड न्यूज ने अच्छी शुरुआत की है। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपना जलवा दिखा रही है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @ tripti_dimri
बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म बैड न्यूज को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। शुक्रवार को फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए नौ करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 18.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। पहले दिन से ही यह फिल्म कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है। पहले सप्ताह में फिल्म ने महज 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 91 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 20.06 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन 2
क्लासिक फिल्म इंडियन का दूसरा भाग इंडियन 2 लोगों पर अपना जादू नहीं चला सका। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद मुश्किल से ही कमाई कर पा रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 70.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नौवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 78 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 73.48 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
कल्कि 2898 एडी
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी अब भी दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने चौथे वीकएंड में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 608.15 करोड़ रुपये हो गई है।
Ranbir Kapoor: ऋषि कपूर से आंख तक नहीं मिला पाते थे रणबीर, पिता के साथ पर्याप्त समय ना बिता पाने का है अफसोस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें