फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान और किरण राव के तलाक के फैसले का किया समर्थन, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

Sun, 04 Jul 2021 10:36 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान-किरण राव-राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने शादी के करीब 15 साल बाद पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने आमिर के फैंस का दिल तोड़ दिया है। दोनों ने अपना बयान भी जारी कर दिया है। किरण आमिर से 9 साल छोटी हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शनिवार को आमिर और किरण ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वो दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।

अब बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी आमिर खान और किरण राव के तलाक के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान और किरण राव के तलाक के फैसले का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अगर आमिर खान और किरण राव को एक-दूसरे को तलाक देने में कोई दिक्कत नहीं है, तो पूरी दुनिया में किसी और को क्यों होनी चाहिए? ट्रोलर्स इसे मूर्खतापूर्ण व्यक्तिगत तरीके से ट्रोल कर रहे हैं, जबकि यह कपल व्यक्तिगत रूप से पेशेवर हो रहे है!'
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और आमिर खान के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।वहीं, इस खबर को सुनकर आमिर खान के करीबी दोस्त अमीन हाजी ने कहा, 'आमिर खान और किरण राव के फैसले पर अमीन हाजी ने बताया, 'मेरे परिवार को इस बारे में काफी पहले से मालूम था, लेकिन दोनों आज एक-दूसरे से अलग होने का एलान करेंगे'

4 of 5
आमिर खान-किरण राव-अमीन हाजी - फोटो : सोशल मीडिया
अमीन कहते हैं, 'ये बात सिर्फ आमिर खान और किरण ही जानते थे। मेरे लिए ये एक बहुत बड़ा सदमा है। हमारी बात हुई तो पता चला कि आमिर और किरण अपने बेटे आजाद के साथ कारगिल में हैं। बल्कि, किरण ने तो आज सुबह ही तीनों की एक फोटो भी मुझे भेजी थी। मैंने वो फोटो अपने परिवार को दिखाई और उनसे बताया कि वो लोग अभी भी साथ हैं, बस उनका मैरिटल स्टेटस बदला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/_kiranraokhan
बता दें कि आमिर और किरण ने कहा कि ‘अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें