फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण ने शेयर किया 'येंतम्मा' में सलमान के साथ काम करने का अनुभव, एक्टर को लेकर कही यह बड़ी बात

Fri, 07 Apr 2023 02:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान-राम चरण-वेंकटेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का फैंस बेसब्री से इंतराज कर रहे हैं। फिल्म के गाने 'येंतम्मा' में आरआरआर सुपरस्टार राम चरण स्पेशल गेस्ट अपियरेन्स ने फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दी है। गाने में राम चरण के साथ साउथ स्टार विक्ट्री वेंकटेश भी नजर आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के गाना 'येंतम्मा'  रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। भाईजान के फैंस को फिल्म का यह गाना काफी पसंद आ रहा है। रिलीज के दो दिनों में गाने को सोशल मीडिया पर और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 43 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस बीच साउथ सुपरस्टार ने सलमान के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
किसी का भाई किसी की जान के मेकर्स ने एक BTS यानी बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर भाईजान के साथ फिल्म के गाने में डांस करने को लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने बचपन के सपने को पूरा हो जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-   Nikhil Siddhartha: अमेजन प्राइम ने खरीदे निखिल सिद्धार्थ की 'स्पाई' के ओटीटी राइट्स, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
 

4 of 5
सलमान खान, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में राम चरण कहते हैं कि यह सब एक छोटे बच्चे के सपने के सच हो जाने जैसा है। एक्टर ने कहा कि फिल्म का गाना करते समय  उन्हें काफी मजा आया। सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी शानदार है। 'येंतम्मा' काफी अच्छा गाना और मुझे उम्मीद है कि फिल्म का यह गाना लोगों को काफी पसंद आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि किसी का भाई किसी की जान का 'येंतम्मा' पायल देव ने गाया है। वहीं, गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो सलमान खान, पूजा हेंगड़े, पलक तिवारी और शहनाज गिल स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें-  Shahrukh Khan: फिर 'बादशाह' बने शाहरुख खान, TIME 100 रीडर पोल में दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर वन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें