राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अभिनेता राम चरण ने भी मीडिया से खुलकर बातें कीं। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में अभिनेता राम चरण ने कहा कि वह एक स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक हैं। जब अभिनेता से यह सवाल पूछा गया कि क्या वह बड़े पर्दे पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया, कहा 'शानदार। वह एक प्रेरक आत्मा हैं। वह काफी इंस्पायर करते हैं। मुझे लगता है कि अगर मौका दिया जाए तो यह शानदार होगा, क्योंकि मैं भी ऐसा ही दिखता हूं।'