फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Arrogant Celebs: स्टारडम के 'घमंड' में चूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, कई बार हो चुके हैं ट्रोल

Sat, 18 Mar 2023 12:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के 'घमंडी' स्टार्स में सलमान खान से लेकर करण जौहर तक का नाम शामिल है। अपने रवैये के लिए ये सितारे कई दफा ट्रोल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी, लुक और अंदाज से फैंस को फैशनेट करते नजर आते हैं। लोग अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी हर एक चीज पर काफी गौर फरमाते हैं। यूं तो ये सेलेब्स अपने फैंस को परफेक्ट लगते हैं, लेकिन इनमें भी कई कमियां हैं जिनसे आप अनजान होते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन गर्म-मिजाज स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने घमंड को लेकर कई दफा ट्रोलिंग का भी शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का गुस्सा जग-जाहिर है। दबंग खान के निशाने पर आकर कोई बच नहीं पता है। इसमें एक फेमस नाम विवेक ओबेरॉय का है। रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने विवेक का पूरा करियर बर्बाद कर दिया। खबरों की मानें तो उन्होंने अरिजीत सिंह का करियर खत्म करने की भी पूरी कोशिश की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बेबो को कई दफा गुस्से में देखा जा चुका है। एक्ट्रेस अपने तीखे बर्ताव के लिए अक्सर ट्रोल भी होती हैं। करीना कपूर ने एक दफा बिपाशा बसु की काफी बेइज्जती की थी, हालांकि उसके लिए उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं। 

4 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। खबरों की मानें तो सोनम ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय को आंटी कह दिया था। साथ ही वो करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी कई सितारों को लेकर बुरा बोल चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल की गिनती भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के घमंडी सितारों में होती है। एक्ट्रेस को कई दफा मीडियाकर्मी और फैंस से बुरा बर्ताव करते देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस कंगना रनौत सम-सामयिक मुद्दों पर तो अपनी राय रखती हैं। साथ ही इंडस्ट्री के काले किस्से सुनाने से भी नहीं कतराती हैं। एक्ट्रेस को बी-टाउन के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से लेकर स्टार्स तक पर निशाना साधते देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉलीवुड के घमंडी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर को अक्सर ही उनके व्यवहार के लिए ट्रोल किया जाता रहा है। करण ना सिर्फ मीडिया और फैंस से रूखा व्यवहार करते हैं। बल्कि वो इंडस्ट्री के कई सितारों से भी सीधी मुंह बात नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें