फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक: साउथ स्टार राम चरण ने पत्नी उपासना संग एन्जॉय की लंच डेट, शेयर की खूबसूरत फोटो

Wed, 07 Jul 2021 09:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक और सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण (Ram Charan) ने अपनी लाखों फीमेल फैंस का दिल उस वक्त तोड़ दिया था, जब उन्होंने अपनी लेडीलव उपासना कमिनेनी (Upasana Kamineni) संग शादी करने का फैसला किया था। इस लविंग कपल ने 14 जून 2012 को एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। लेकिन आज कपल की बेहद रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, राम और उपासना काफी दिनों बाद लंच डेट पर गए हैं और कपल ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
 

फोटो में उपासना और राम चरण साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उपासना ने अपने इंस्टाग्राम से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हफ्ते के बीच में, काफी दिनों बाद लंच ब्रेक। काफी दिनों बाद हम लंच डेट पर आए।' उपासना-राम की ये फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों अक्सर अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलकियां शेयर कर अपने फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं। दोनों व्यवहार से बिल्कुल विपरीत हैं और फिर भी एक-दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। एक तरफ राम चरण जहां एक दम शर्मीले स्वभाव के हैं, जो जल्दी किसी से इंट्रैक्ट नहीं होते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ उपासना हैं, जो एक कॉन्फिडेंट बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ अपनी बात एक्सप्रेस करने में काफी साहसी भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण और उपासना कमिनेनी कॉलेज के दिनों से ही बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से हर बात शेयर करते थे। दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग उनके दोस्तों और फैमिली को तो नजर आती थी, लेकिन ये कपल ही अपने प्यार से अनजान था। 

4 of 5
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
जब राम अपने काम के चलते ट्रेवल करने लगे, तो दोनों एक-दूसरे की कंपनी को मिस करने लगे थे। तभी दोनों को एहसास होने लगा कि, दोनों दोस्त से बढ़कर हैं। फिल्म ‘मगधीरा’ के रिलीज के बाद से ही राम और उपासना एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिर 2011 में दोनों ने सगाई कर ली और 2012 में शादी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण और उपासना की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन आज भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार है। फैंस अक्सर अपने फेवरिट कपल की तस्वीरें देखते रहते हैं और कपल भी फैंस के बीच अपनी हर छोटी-बड़ी बात साझा करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें