रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। रकुल प्रीत मूल रूप से दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। रकुल का हमेशा से ही एक्टिंग की तरफ रुझान था। वो कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग किया करती थीं।