फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी स्पेशल: सारा-इब्राहिम से रणबीर-रिद्धिमा तक, सिबलिंग गोल्स देती है भाई-बहन की जोड़ी, एक दूसरे में बसती है जान

Sun, 22 Aug 2021 09:21 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के भाई-बहन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अब पहले की तुलना की काफी बदलाव देखने को मिलता है। पहले जहां किसी बॉलीवुड सितारे के परिवार वाले ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते थे तो वहीं आज के समय में स्टार्स अपने परिवार के बारे में भी खुलकर बातें करते हैं। यहां तक कि बहुत से स्टार्स के भाई या बहन फिल्मों में ना आने के बावजूद भी चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड में भाई-बहनों की कुछ जोड़ी ऐसी है जिन्होंने अपनी जबरदस्त बॉन्डिंग से सबका दिल जीता है और फैंस को सिबलिंग गोल भी दिया है।

ये हैं बॉलीवुड के कूलेस्ट भाई-बहन

भाई-बहनों को लेकर कहा जाता है कि वो अक्सर लड़ते ज्यादा हैं लेकिन बॉलीवुड की ये भाई-बहनों की जोड़ी लड़ती कम और एक दूसरे से प्यार ज्यादा करती है। ये प्यार उनकी तस्वीरों और इमोशनल सपोर्ट में भी खूब दिखता है। कुछ भाई-बहन ऐसे हैं जो दोनों ही फिल्मों में सक्रिय हैं तो वहीं कुछ भाई बहन में एक फिल्मों में सक्रिय है लेकिन दूसरा भी चर्चा में बना रहता है। अब रक्षाबंधन भी बेहद करीब तो चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कौन हैं बॉलीवुड के कूलेस्ट सिबलिंग।
विज्ञापन

2 of 7
सैफ अली खान और सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान-सैफ अली खान

बॉलीवुड के मशहूर सितारे छोटे नवाब की दो बहनें हैं सोहा और सबा। सैफ अपनी दोनों ही बहनों से बेहद लगाव रखते हैं। हालांकि सोहा के साथ सैफ की बॉन्डिंग ज्यादा नजर आती है। रक्षाबंधन के मौके पर भी दोनों भाई-बहन एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बॉलीवुड की ये रॉयल भाई-बहन की जोड़ी एक दूसरे के काम को लेकर भी काफी मदद करती है। उन्हें साथ में कई रॉयल इवेंट और ब्रांड को प्रमोट करते देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर

अर्जुन अपनी बहनों को लेकर कॉफी पोजेसिव हैं। वो अपनी बहन अंशुला का बहुत ख्याल रखते हैं।  सिर्फ अंशुला ही नहीं बल्कि अर्जुन जान्हवी कपूर से भी काफी लगाव रखते हैं। श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन ने जान्हवी को संभाला है। जान्हवी भले ही अर्जुन की सौतेली बहन हों लेकिन दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

4 of 7
सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma
सलमान-अर्पिता

सलमान खान एक सुपरस्टार अभिनेता तो है ही साथ ही उन्हें फैमिली मैन भी कहा जाता है। सलमान को जब भी अपने परिवार को लेकर प्यार जताने का मौका मिलता है वो ये मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। सलमान अपने सभी भाई-बहनों से लगाव रखते हैं लेकिन अर्पिता में तो उनकी जान बसती है। सलमान अर्पिता को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव हैं और वो हर हाल में अपनी बहन को बस खुश देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-रिद्धिमा

कपूर परिवार के बच्चे रणबीर और रिद्धिमा एक दूसरे से बहुत लगाव रखते हैं। जहां रणबीर ने अपने लिए बॉलीवुड चुना तो वहीं रिद्धिमा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। रणबीर और रिद्धिमा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और उनका ये प्यार अक्सर तस्वीरों में भी नजर आ जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा अली खान-इब्राहिम अली खान

सारे ही भाई-बहनों में खूब प्यार होता है लेकिन कम ही ऐसे भाई-बहन होते हैं जो एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हों। सारा और इब्राहिम की बॉन्डिंग कुछ ऐसे ही है। सारा अक्सर अपने भाई के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सारा अपने परिवार में मां और भाई के सबसे ज्यादा करीब नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Instagram
टाइगर-कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के बच्चे टाइगर और कृष्णा भी बॉलीवुड के कूलेस्ट सिबलिंग में से एक हैं। टाइगर जहां फिल्मों में सक्रिय हैं तो वहीं कृष्णा फिल्मों में आए बिना ही चर्चा में बनी रहती हैं। टाइगर और कृष्णा एक दूसरे के काफी करीब हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें