फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हिट स्टार्स के भाई-बहन का करियर रहा फ्लॉप, एक ने पहली फिल्म के लिए जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड

Tue, 13 Aug 2019 06:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोहा- सैफ और सोहेल- अरबाज और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई ऐसे सिबलिंग्स (भाई-भाई, बहन-बहन, भाई-बहन) हैं जो एक्टर्स हैं। हालांकि ऐसे कम ही सिबलिंग्स हैं जो दोनों ही सक्सेसफुल स्टार्स हों। ऐसे में रक्षाबंधन के खास मौके पर आपको बताते हैं उन सिबलिंग्स सेलेब्स के बारे में जिसमें से एक हिट तो दूसरा उन बुलंदियों को नहीं छू पाया है।
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan Sohail Arbaaz - फोटो : instagram
सलमान-सोहेल और अरबाज
बॉलीवुड की ये तिकड़ी काफी फेमस है। इन तीनों के अगर बॉलीवुड करियर की बात करें तो सलमान खान सुपरस्टार एक्टर हैं जबकि कई फिल्में करने के बाद भी सोहेल और अरबाज बड़ा नाम नहीं कमा पाए हैं। ऐसे में सलमान के मुकाबले इन दोनों को फ्लॉप में ही गिना जाता है। बता दें कि सोहेल खान ने 2002 में आई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से डेब्यू किया था। वहीं अरबाज खान को उनकी पहली फिल्म दरार के लिए बेस्ट नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

पढ़ें: महिला फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान का हाथ तो भड़क गए 'सुल्तान', यूजर बोला- '..घूंसा नहीं मारा'
विज्ञापन

3 of 6
saif soha
सैफ और सोहा
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। सोहा के खाते में वैसे तो कई फिल्में हैं लेकिन हिट लिस्ट काफी छोटी है। वहीं रंग दे बसंती जैसी हिट फिल्मों का श्रेय उनको दिया नहीं जा सकता। वहीं दूसरे ओर उनके भाई सैफ हर बार अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेते हैं। सैफ फिलहाल सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।

पढ़ें: सैफ और करीना की शादी में ऐसी नजर आई थीं सारा, अमृता ने सजाया था, लुक था बड़ा प्यारा

4 of 6
shilpa and Shamita
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड से तो दूर हैं लेकिन बावजूद इसके छोटे पर्दे पर उनका जलवा कायम है। वो कई टीवी शोज को जज करते हुए नजर आई हैं। वहीं अक्सर उनके फिटनेस टिप्स को लेकर भी वो सुर्खियों में रहती हैं। दूसरी ओर शमिता शेट्टी ने शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से अपना ड्रीम डेब्यू किया था। फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन उसके बाद शमिता के खाते में कोई बड़ी हिट फिल्म शामिल नहीं हुई।

पढ़ें: बारिश में ढीली जींस बार-बार संभालती दिखीं शिल्पा शेट्टी, ट्रोलर्स बोले- 'बेल्ट दे दो कोई बेचारी को'
विज्ञापन

5 of 6
Kajol and Tanisha
काजोल और तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी नील और निक्की जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मी करियर में काफी एक्सपोज करने के बाद भी उनको एक बड़ी हिट फिल्म तक नसीब नहीं हो सकी। वहीं काजोल ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ चुके हैं। वहीं काजोल आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

पढ़ें: काजोल और अजय देवगन फिर दिखाएंगे इश्क की कॉमेडी, ये है दोनों की नई फिल्म की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anil kapoor and sanjay kapoor
संजय और अनिल
एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के भाई संजय कपूर के खाते में 'सिर्फ तुम' बतौर हिट फिल्म दर्ज है। इसके बाद वो एक बड़ी हिट फिल्म बॉलीवुड को नहीं दे पाए। वहीं दूसरी ओर अनिल कपूर हिट मशीन माने जाते हैं। अनिल हर किरदार में जान डाल देते हैं। एक तरफ जहां कई हिट फिल्में अनिल कपूर दे चुके हैं तो वहीं दूसरी और कई फिल्में उनकी अपकमिंग लिस्ट में शामिल हैं।

पढ़ें: अनिल कपूर की उम्र से फेस ऐप भी खा गया मात, फैंस के Memes देख एक्टर ने की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें