फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय के साथ डेब्यू सफलता की सीढ़ी? अभिनेता संग करियर शुरू कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
1 of 12
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। उन्होंने अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार अपने नाम किए। अगर अक्षय कुमार की फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो उनकी लगभग आधी फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रही हैं। यही वजह है कि अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्रियां अक्सर खिलाड़ी कुमार की फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करना पसंद करती हैं और इसके लिए वे एज गैप भी नजरअंदाज कर देती हैं। हाल ही में अक्षय कुमार से 25 साल छोटी मानुषी छिल्लर ने 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' से तीन अभिनेत्रियां शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 
क्या सच में अक्षय के साथ डेब्यू करना सक्सेस का मंत्र है। आंकड़ों से समझिए हमारी इस स्पेशल रिपोर्ट में...
विज्ञापन

2 of 12
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी छिल्लर
अक्षय कुमार से उम्र में 25 साल छोटी मानुषी छिल्लर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बतौर हीरोइन बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सम्राट पृथ्वीराज ने 19वें दिन 64.95 लाख रुपये का कारोबार किया, जो इसके 300 करोड़ रुपये के कथित बजट से काफी कम है। फिल्म भारत में लगभग 75 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 85-90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 12
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिव्या खोसला कुमार
अक्षय कुमार से उम्र में 20 साल छोटी दिव्या ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। दिव्या ने हाल ही में 'यारियां' से बतौर निर्देशक शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सनम रे' और 'रॉय' समेत कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियों में बतौर निर्माता और निर्देशक काम किया है। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ दिव्या की पहली फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 11.56 करोड़ रुपये कमाए थे।

4 of 12
मौनी रॉय - फोटो : insta

मौनी रॉय
अक्षय कुमार से 19 साल छोटी मौनी रॉय ने 2018 में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने फिल्म में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि अक्षय कुमार ने फिल्म के बाद खुद उनकी तारीफ की थी। बता दें कि 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर हम मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

5 of 12
नरगिस बघेरी - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस बघेरी
पुणे की रहने वाली नरगिस बघेरी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि नरगिस अक्षय से 17 साल छोटी हैं। इसके बाद उन्होंने 2007 में कॉलीवुड फिल्म निनैथले, 2008 में बॉलीवुड फिल्म प्रणाली: द ट्रेडिशन, 2009 में फिल्म मॉर्निंग वॉक और 2010 में फिल्म कुश्ती में काम किया था। इसके बाद उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया।

विज्ञापन

6 of 12
नीतू चंद्रा और डेजी बोपन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू चंद्रा और डेजी बोपन्ना
अक्षय कुमार से 16 साल छोटी नीतू चंद्रा और 15 साल छोटी डेजी बोपन्ना ने भी फिल्म 'गरम मसाला' (2005) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। नीतू चंद्रा को आखिरी बार 2011 में फिल्म 'कुछ लव जैसा' में देखा गया था। वहीं, डेजी बोपन्ना को अगला प्रोजेक्ट खोजने में दो साल लग गए। उनका अगला प्रोजेक्ट 'यूनाइटेड सिक्स' के रूप में आया, जो बॉक्स-ऑफिस पर औसत था। डेजी बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाईं। उन्होंने कमल हासन, रवि तेजा और गणेश जैसे प्रमुख सितारों के साथ एक तमिल और तेलुगू फिल्म में भी अभिनय किया।

विज्ञापन

7 of 12
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने जब बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वह सिर्फ 21 साल की थीं। मिस वर्ल्ड 2000 ने खुद से 15 साल बड़े अक्षय कुमार के साथ वर्ष 2003 में फिल्म 'अंदाज' में अभिनय किया था। आठ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

8 of 12
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा कृष्णन
दक्षिण अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने खुद से 15 साल बड़े अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा मीठा' (2010) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 38.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म के बाद तृषा किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं।

9 of 12
बिपाशा बसु - फोटो : insta

बिपाशा बासु 
बिपाशा बसु ने अक्षय कुमार के साथ 2001 में फिल्म 'अजनबी' से डेब्यू किया था। 17 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 17.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बिपाशा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन, उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। उन्हें आखिरी बार 2015 में फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने राज, धूम 2, रेस, जिस्म आदि फिल्मों में भी काम किया है।

10 of 12
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

लारा दत्ता
अक्षय कुमार से 10 साल छोटी लारा दत्ता ने बॉलीवुड डेब्यू 2003 में फिल्म अंदाज से किया था। आठ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 15.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि लारा दत्ता काफी समय से इंडस्ट्री से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'बेल बॉटम' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'मस्ती' (2004), 'काल' (2005), 'नो एंट्री' (2005), 'भागम भाग' (2006), 'पार्टनर' (2007) 'हाउसफुल' (2010) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

11 of 12
शांति प्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शांति प्रिया
अक्षय से दो साल छोटी शांति प्रिया ने फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू किया था। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 2.16 करोड़ रुपये का करोबार किया था। इसके अलावा उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'मेरे सजना साथ निभाना', 'फूल और अंगार' और 'मेहरबान' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार 2011 में फिल्म हैमिल्टन पैलेस में देखा गया था। इसके बाद वह न तो साउथ में नजर आईं और न ही बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं।

विज्ञापन

12 of 12
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से लापता हैं इतनी अभिनेत्रियां
अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने वाली 11 अभिनेत्रियों में से सात इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। तीन अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, मौनी रॉय और दिव्या खोसला अब भी बॉलीवुड में काम कर रही हैं। वहीं, मानुषी छिल्लर ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें