रक्षा बंधन
- फोटो : social media
'रक्षा बंधन' की कमाई में जिस तरह से हर रोज गिरावट देखने को मिल रही है, उससे तो यही लग रहा है कि जैसे अक्षय का चार्म अब कम हो गया है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'रक्षा बंधन' की कमाई में चौथे दिन के मुकाबले 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पहले ही इसकी कमाई उम्मीद से कम रही है और अब एक बार फिर से सोमवार को कलेक्शन कम होना मेकर्स के लिए चिंता का विषय है। इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़, दूसरे दिन तकरीबन 6 से 6.40 करोड़, तीसरे दिन 6.80 करोड़ कमाए थे। हालांकि रविवार को मामूली बढ़त हासिल करते हुए रक्षा बंधन ने तकीरबन 8 करोड़ की कमाई की थी। अब पहले सोमवार का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक अक्षय की इस फिल्म ने पांचवे दिन सिर्फ 6 करोड़ का कलेक्शन ही किया है।