फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2021: इन फिल्मों में दिखाई गई है भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती

Fri, 20 Aug 2021 01:05 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : Social media
भाई बहन का रिश्ता काफी प्यारा होता है। अक्सर बचपन में हम सभी अपने भाई या बहन के साथ खूब हंसी मजाक करते हैं। हालांकि कई बार दोनों के बीच नोक झोंक भी होती है। उसके बाद भी दोनों मुश्किल वक्तों पर हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में दोनों एक दूसरे की सहायता करते हुए आगे बढ़ते हैं। भाई बहन के बीच के इस रिश्ते में कई सीक्रेट्स भी होते हैं और कई इमोशन्स भी। इस कारण भाई बहन के रिश्ते को काफी पवित्र बताया गया है। बॉलीवुड में भाई बहन के प्यार के ऊपर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिनमें दोनों के इस पवित्र रिश्ते की खूबसूरती को काफी अच्छे से दिखाया गया है। भाई बहन के प्यार पर बेस्ड ये फिल्में रिलीज होने के बाद लोगों के बीच खूब पसंद की गईं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : Social media

दिल धड़कने दो

रिलीज होने के बाद इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म एक पारिवारिक कहानी पर बेस्ड है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने एक दूसरे के साथ भाई बहन के रिश्ते को निभाया है। फिल्म में इस चीज को बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी भाई बहन कैसे एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : Social media

काई पो चे

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत हैं। हालांकि ये फिल्म दोस्ती पर केंद्रित है, पर इसमें भाई और बहन के प्यार भरे रिश्ते को भी अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म में अमृता पुरी ने शानदार भूमिका निभाई है। 

4 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : Instagram

क्वीन 

इस फिल्म में कंगना रणौत मुख्य भूमिका में हैं। मूवी में उनके भाई को एक प्रोटेक्टिव सिबलिंग के रूप में दिखाया गया है। आप अपने भाई या बहन के साथ इस फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : Social media

इकबाल

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े को क्रिकेटर बनने का सपना है। अपने भाई के इस सपने को पूरा करने के लिए एक बहन किस तरह हर कदम पर उसकी मदद करती है, उस चीज को फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई या बहन के साथ बैठकर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : Social media

नो वन किल्ड जेसिका

फिल्म में एक लोकप्रिय नेता के बेटे द्वारा एक बार टेंडर की हत्या कर दी जाती है। उसके बाद शुरू होती है एक बहन की तलाश और उसको न्याय दिलाने की कोशिश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें