फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत के मानहानि केस से लेकर अनुपम खेर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Thu, 01 Nov 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant and tanushree - फोटो : social media
राखी ने तनुश्री से मांगा 25 पैसे का हर्जाना 
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों के बाद राखी सावंत लगातार उन पर निशाना साध रही हैं। राखी सावंत ने तनुश्री को ड्रग एडिक्ट कहा था, जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। अब खबर आ रही है कि राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को मानहानि का नोटिस भेजते हुए उसके एवज में 25 पैसे की मांग की है।

पढ़ें: तनुश्री के 'लोवर क्लास' कहने पर राखी सावंत ने किया मानहानि का केस, एवज में मांगे 25 पैसे
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख के जन्मदिन पर सजा 'मन्नत'
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते  हैं। अब जब दिवाली में भी कुछ ही दिन बाकी है तो ऐसा लग रहा है शाहरुख के जन्मदिन से ही इस जश्न की शुरुआत हो जाएगी। शाहरुख का घर मन्नत सजकर तैयार हो गया है और खूबसूरस लाइट्स से इसे सजाया गया है। शाहरुख के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

पढ़ें: ...जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की शादी की फैली थीं खबरें तो मन्नत में मचा था बवाल
 
विज्ञापन

3 of 5
bharat - फोटो : file photo
'भारत' के निर्माताओं ने उठाया ये कदम
सलमान खान इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच फिल्म के सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने बड़ा कदम उठाया है जिससे अब कोई तस्वीर लीक ना हो। फिल्म के सेट पर अब मोबाइल को बैन कर दिया गया है। यही नहीं बिना आईडी के अब सेट पर आने की इजाजत भी नहीं है ।

पढ़ें: 'भारत' के सेट से लीक हो रही थीं सलमान खान की तस्वीरें, मेकर्स ने बैन कर दिए मोबाइल फोन

4 of 5
saba khan - फोटो : voot
एयरपोर्ट पर सबा के फैंस की भीड़
बिग बॉस 12 से निकलने के बाद सबा खान अपने घर जयपुर पहुंची। घर में 4 हफ्ते बिताने के साथ सबा किसी स्टार से कम नहीं हैं। एयरपोर्ट पर सबा का पूरा परिवार उन्हें लेने पहुंचा जहां उनके फैन्स भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सबा खान के फैन्स उन्हें देखने के लिए बेचैन थे। ऐसे में सबा ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई। बता दें कि सबा इस हफ्ते हुए डबल इविक्शन में बिग बॉस के घर से डेढ़ महीने बाद बाहर हो गईं। उनके साथ अनूप जलोटा भी घर से बेघर हो गए।

पढ़ें: बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट के घर पहुंचने पर फैन्स हुए बेकाबू, एयरपोर्ट पर रोक खिचवाई फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anupam kher - फोटो : file photo
यूजर्स के निशाने पर अनुपम खेर
अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को अपना इस्तीफा भेजा है। अनुपम खेर की नियुक्ति अक्टूबर 2017 में हुई थी। उन्होंने गजेंद्र चौहान की जगह ली थी।  FTII के चेयरमैन का कार्यकाल 3 साल का होता है। कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इस्तीफा देने की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स अनुपम खेर के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। 

पढ़ें: FTII के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर ट्रोल हुए अनुपम खेर, यूजर्स बोले- 'वाह रे नेशनलिस्ट'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें