राखी सावंत की बात हो और ड्रामा न हो यह तो हो ही नहीं सकता। आखिर ऐसे ही थोड़ी वह बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर हैं। पिछले कुछ महीनों में राखी सावंत की पर्सनल लाइफ पब्लिक हो चुकी है। अभिनेत्री के पूर्व पति आदिल दुर्रानी के साथ उनके निकाह से लेकर तमाम विवादों और आरोपों के बाद अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में है। दरअसल, राखी के आरोपों और एफआईआर के बाद पुलिस ने आदिल को जेल भेज दिया था। अब जब से वह जेल से बाहर आए हैं, तभी से दोनों का एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आदिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब हाल ही में राखी सावंत भी मीडिया के सामने आईं और पूर्व पति के खिलाफ कई विस्फोटक खुलासे किए।