फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के कोरोना संक्रमित होने की बात सुनकर राखी सावंत ने दिया अजीब रिएक्शन, हुईं ट्रोल

Thu, 25 Mar 2021 07:57 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और राखी सावंत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आमिर खान ने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है और इस बात की जानकारी उनके प्रवक्ता ने बुधवार को दी थी। एक ओर जहां इस खबर से अभिनेता के फैंस दुखी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस खबर को सुनने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत भी काफी दुखी हो गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद राखी को लोग खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
दरअसल, राखी अपनी कार की ओर जाती हुई दिख रही हैं और इसी दौरान उन्हें बताया जाता है कि आमिर खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात को सुनकर राखी सावंत कहती हैं, 'ओ माई गॉड, रियली। मैं बहुत परेशानी में आ जाउंगी। यह बहुत डरावना है। आमिर जी आई लव यू एंड आई मिस यू।' इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत
बस राखी का इस तरह का रिएक्शन देखकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये कुछ ज्यादा ही हो गया।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'नौटंकी राखी।' अन्य एक और यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'वे जीवित हैं और रिकवर हो जाएंगे, 50 रुपए काट ओवर एक्टिंग के..।'

4 of 5
आर माधवन
बता दें कि बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आमिर खान से पहले रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक और मनोज बाजपेयी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में अभिनेता आर. माधवन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत और जया सावंत - फोटो : Instagram
तो वहीं बात करें राखी सावंत की तो, ये पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री किसी बात पर अजीब रिएक्शन दिया है। इससे पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुकी हैं। राखी सावंत 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं और उन्होंने घर में रहकर दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। इसके बाद अब राखी अपनी मां का कैंसर का इलाज करा रही हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें