फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: केजरीवाल पर भड़के राखी सावंत के पति और सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 18 Sep 2021 06:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
राखी सावंत, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की मनोरंजक अदाकारा राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और खुलकर अपने दिल की बात वो अपने प्रशंसकों के सामने रखती हैं। राखी सावंत का ये बिंदास अंदाज कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग नापासंद। हाल ही में राखी सावंत ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने एक बयान में राखी सावंत का नाम लिया। जिसके बाद राखी सावंत ने उन्हें चेतावनी दे डाली। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति द्वारा ट्वीट किया हुआ एक स्क्रीनशॉट डाला है। इस ट्वीट में रितेश ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, पंजाब पुलिस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी को टैग किया।

AAP Vs Sidhu: अब राजनीति में घसीटा गया राखी सावंत का नाम, भड़के पति रितेश, बोले- केजरीवाल जी अपने MLA को समझाइए नहीं तो...
विज्ञापन

2 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले तीन दिन से सोनू सूद के घर और उनसे जुड़े परिसरों में आयकर विभाग सर्वे कर रहा था। अब अपने एक बयान में सीबीडीटी ने कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। आयकर विभाग का कहना है कि उनके पास अभिनेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए थे।



मुंबई: सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, आयकर विभाग ने किया सबूत होने का दावा
विज्ञापन

3 of 10
हनी सिंह - फोटो : Instagram
मशहूर रैपर हनी सिंह पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा का केरस दर्ज किया है। बता दें कि इस केस की पिछली सुनवाई में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के लिए एक नोटिस जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गायक यूएई में अपने घर को नहीं बेच सकते हैं। कोर्ट ने नोटिस जारी किया था कि गायक अपने घर को तब तक नहीं बेच सकते जब तक ये मामला कोर्ट में है।

घरेलू हिंसा का मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद हनी सिंह का कोर्ट को आश्वासन, नहीं बेचेंगे यूएई वाला घर

4 of 10
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के लंबे समय बाद अपने काम पर लौटी। अपने काम पर लौटते ही शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं। शिल्पा अक्सर किताबों के कोट्स अक्सर साझा करती रहती हैं। हाल ही में राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी अपने ‘बुरे फैसलों और नए अंत को लेकर बात कर रही हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद उनके प्रशंसक इस बात को लेकर कनफ्यूज हैं कि शिल्पा आगे क्या करने वाली हैं।

जेल में राज कुंद्रा: इधर गलत फैसले पर बोलीं शिल्पा शेट्टी- कितनी भी कोशिश कर लें, जो बीत गया बदला नहीं जा सकता
विज्ञापन

5 of 10
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले को शुरु होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेहद उत्सुक है की इस बार विजेता की ट्रॉफी कौन जीतेगा। शो में पांच फाइनलिस्ट हैं जिनमें शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और राकेश बापट शामिल हैं। इन पांचो सदस्यों में से एक ही  सदस्य बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीतकर ये खिताब अपने नाम करवाएगा और इसी के साथ वो सलमान खान के बिग बॉस 15 में हिस्सा लेगा।

Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता को जिताने के लिए फैंस से की दरख्वास्त, कहा - तुम्हारे सफर पर गर्व है
विज्ञापन

6 of 10
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं। झगड़े से लेकर रोमांस तक बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स ने अपने दर्शकों का पूरा-पूरा मनोरंजन किया। अब फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में 18 सितंबर की शाम को ये पता चल जाएगा कि बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाएगा। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में फिलहाल पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

Bigg Boss OTT: कैसे और कब देख पाएंगे बिग बॉस ओटीटी का फिनाले, जानिए पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

7 of 10
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
करण कुंद्रा टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। करण कुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आए टेलीविजन शो ‘कितनी मोहब्त है’ से की थी। इस शो में उनकी सह-कलाकार थीं कृतिका कामरा। करण कुंद्रा टेलीविजन के उन कलाकारों में शुमार हैं जो अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। कभी अभिनेता पर गर्लफ्रेंड ने चीटिंग का आरोप लगाया तो कभी किसी अभिनेत्री से लिंकअप को लेकर वह सुर्खियों में बने रहें।

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा अब घर में जाकर मचाएंगे धमाल, गर्लफ्रेंड को धोखा देने से लेकर थप्पड़ मारने तक जानिए उनके विवाद

8 of 10
अमित टंडन, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की दुनिया बड़ी निराली है। यहां कब किसकी दोस्ती हो जाए और किस पल कौन किसका दुश्मन बन जाए पता ही नहीं चलता।  हाल ही में टीवी अभिनेता अमित टंडन ने अभिनेत्री मौनी रॉय पर जमकर आरोप लगाए हैं और अपनी नाराजगी जाहिर की है। गौरतलब है कि एक वक्त ऐसा था जब अमित और उनकी रूबी की मौनी संग अच्छी दोस्ती हुआ करती थी लेकिन कुछ समय बाद ही इनके झगड़े की खबर सामने आने लगी।

नाराजगी: मौनी रॉय की शक्ल भी नहीं देखना चाहते अमित टंडन, बोले- उस लड़की ने जो किया...

9 of 10
आसिम रियाज - फोटो : Instagram
बिग बॉस 13 एक ऐसा सीजन था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सीजन में एक-दूसरे से अंजान सदस्यों के बीच एक गहरा रिश्ता बन गया। एक तरफ जहां शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला मिलकर सिड्नाज हो गए तो वहीं एक और खूबसूरत रिश्ता इस घर में बना और ये रिश्ता है आसिमांशी का यानि की आप सबके चहेते आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हर किसी को यही लगा था कि उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों आज भी साथ हैं।

Social Media: खूबसूरत हसीना संग पोज देते नजर आए आसिम रियाज, यूजर्स बोले- हिमांशी ही है या फिर कोई और ?
विज्ञापन

10 of 10
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या दत्ता बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने पर्दे पर चुलबुले किरदार से लेकर सीरियस किरदार तक को बखूबी जिया। वो उन फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं जिन्होंने खूब तारीफ बटोरी। दिव्या दत्ता ने अपने करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दिए और साथ ही फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई पुरस्कार जीते। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी जब दिव्या दत्ता किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करती हैं या फिर अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले बहुत ज्यादा नर्वस हो जाती हैं। इस बात का खुलासा खुद दिव्या दत्ता ने किया।


बॉलीवुड: दिव्या दत्ता को इस तरह के निर्देशकों के साथ काम करना पसंद नहीं, बोलीं- मैं हो जाती हूं नर्वस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें