राखी सावंत ने एडवोकेट फाल्गुनी के साथ जाकर शर्लिन के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस स्टेशन से बाहर आने के बाद उन्होंने वह मीडिया से भी बात की और इस दौरान उनकी एडवोकेट ने बताया कि शर्लिन ने अब तक राखी के खिलाफ जो भी कहा है, उसे लेकर उन्होंने मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई है।
राखी सावंत ने यह भी दावा किया कि उनके पास शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ कई सबूत और वीडियोज हैं, कोर्ट में पेश करने के लिए। इसी के साथ राखी ने कहा कि उसने इतने आदमियों के ब्लैकमेल किया है...और दो तीन लोगों ने तो सुसाइड भी किया है। इसके अलावा भी राखी ने शर्लिन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी सावंत को एडवोकेट के साथ एफआईआर की कॉपी भी दिखाते हुए देखा जा सकता है।
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए एक वीडियो में इसके बाद शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन भी सामने आ चुका है और उन्हें कहते सुना जा सकता है कि उन्हें राखी से कोई लेना देना नहीं है और न ही उनके साथ मेरी लड़ाई है। वह खुद ही बीच में आ रही हैं। उनकी लड़ाई तो यौन शोषण के खिलाफ है।