ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। बीते दिनों जहां अभिनेत्री की मां का निधन हो गया था, तो अब वह पति आदिल दुर्रानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, तो अब उन्होंने पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इसकी पुष्टि एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी कर दी है। इसके साथ ही राखी ने कहा कि आज आदिल उन्हें घर में मारने के लिए आए थे, जिसके बाद ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी।