फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी ने जान-बूझकर साझा कीं शादी की तस्वीरें! बोलीं- समझ नहीं आता क्यों मुकर गए आदिल?

Thu, 12 Jan 2023 02:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी शादी। राखी ने हाल ही में बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ अपनी शादी की खबर साझा कर फैंस को हैरान कर दिया। राखी ने बाकायदा इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी साझा कीं। इसके बाद आदिल ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से आदिल के इनकार के बाद राखी सावंत ने प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान राखी ने यह खुलासा भी किया है कि उनकी काफी पहले ही हो गई थी। आदिल शादी की बात सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे इसलिए, उन्हें यह बात छिपानी पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी का कहना है कि आदिल और उनका निकाह करीब सात महीने पहले ही हो चुका है। आदिल ने उन पर इस निकाह को छुपाए रखने का दवाब बनाया था। राखी ने यह भी बताया कि उन्होंने निकाह के साथ-साथ कोर्ट मैरिज भी की थी, लेकिन अब तक ये बात सभी से छुपा रखी थी। राखी सावंत का कहना है कि आदिल उनसे बात नहीं कर रहे हैं। इंटरव्यू  के दौरान राखी सावंत ने आदिल से कहा कि 'अब लव जिहाद का डर सता रहा है, क्योंकि आदिल का परिवार उन पर बहुत दवाब बना रहा है, जिसके चलते आदिल राखी से बात नहीं कर रहे।' 
Urvashi Rautela: इवेंट में ऋषभ पंत का नाम सुन ऐसी हो गई उर्वशी की हालत, बोलते-बोलते अचानक रुक गईं

विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत का कहना है कि आदिल पता नहीं क्यों शादी से इनकार कर रहे हैं? राखी ने यह दावा भी किया कि उन्होंने बाकायदा निकाह किया है। इसके लिए उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया है। इसके बाद भी आदिल सार्वजनिक रूप से शादी की बात नहीं बताना चाहते। राखी ने कहा कि वह काफी डर गई थीं, इसलिए अब जाकर उन्होंने खुद अपने निकाह का सच सभी को बता दिया है। आदिल के निकाह से इनकार करने के बाद राखी का दिल बुरी तरह टूट गया है। इस पर वह काफी फूट-फूटकर रोईं और कहा कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। वह उन्हें देखें या अपनी जिंदगी को देखें। 
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल से निकाह के बाद राखी ने अपना नाम फातिमा रखा है। राखी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें वह और आदिल कागजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी को अब लव जिहाद का डर सता रहा है। उनका कहना है कि कहीं उनके साथ भी वही ना हो जाए, जो आजकल हर तरफ हो रहा है। 
Shark Tank India 2: ‘शार्क टैंक इंडिया’ से खाली हाथ लौटने के बाद भी चमकी गणेश की किस्मत, संवर गया डूबता बिजनेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें