फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhee Gulzar: पर्दे पर बिग बी की मां और माशूका बन छाईं राखी, इन पांच किरदार से जानें एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

Tue, 15 Aug 2023 07:47 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री राखी गुलजार आज यानी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने करियर के दौरान राखी ने कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने 70 से 90 के दशक तक अपने बेहतरीन किरदारों की बदौलत पर्दे पर राज किया। राखी ने प्रेमिका से लेकर मां तक सभी किरदारों को बखूबी निभाया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ दमदार किरदार के बारे में…

विज्ञापन

2 of 7
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 1967 में आई बंगाली फिल्म 'बधू बरण' से राखी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में अपने जबर्दस्त अभिनय से एक्ट्रेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह उन्होंने फिल्म 1970 में आई हिंदी फिल्म  'जीवन मृत्यु' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद राखी शर्मीली, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिंकदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, करण-अर्जुन, बाजीगर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं।

विज्ञापन

3 of 7
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सन् 1976 में आई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन स्टार फिल्म 'कभी कभी' में राखी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में एक्टर्स उनकी प्रेमिका के किरदर में नजर आई थीं। बेहद दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ कई फिल्मों में राखी अमिताभ के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आईं। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने फिल्म 'शक्ति' में एक्ट्रेस उनकी मां की भूमिका में नजर आई थीं। 

4 of 7
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात अगर राखी गुलजार की हो तो फिल्म करण अर्जुन के उनके फेमस डायलॉग मेरे करण अर्जुन आएंगे को कैसे भुला जा सकता है। 1995 में आई शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने मां का किरदर निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन

5 of 7
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1973 में रिलीज हुई फिल्म दाग में राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, राखी गुलजार एक साथ नजर आए थे। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस चांदनी के किरदार में नजर आई थीं, जो एक अमीर घर से ताल्लुक रखती है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही इस फिल्म उनके कई दमदार डायलॉग भी थे। 

विज्ञापन

6 of 7
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म  'मुकद्दर का सिकंदर' में राखी अहम किरदार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने सिकंदर की प्रेमिका कमान का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने अमिताभ के साथ लगभग 13 फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी।

Ricky Kej: रिकी केज ने राष्ट्रगान का नया संस्करण किया रिलीज, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म कसमे वादे में भी रखी बिग बी के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने सुमन का किरदार निभाया था। फिल्म मेकर रमेश बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणधीर कपूर, नीतू सिंह और अमजद खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में भी अभिनेत्री अमित यानी अभिताभ बच्चन की प्रेमिका के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में नीतू सिंह एक सी छोटी भूमिका थीं। वहीं, अमजद खान खलनायक के किरदार में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Gadar 2: सनी की पहली फिल्म बनाने वाले रवैल का सनी डॉन बनाने का एलान, गदर 3 पर आया लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें