पैन इंडिया, पैन इंडिया की रट लगाए रहने वाले फिल्म निर्माताओं और सितारों के लिए बीता वीकएंड भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा सबक बन गया है। सबक ये है कि अगर अपनी अपनी भाषाओं के फिल्मकार वहीं के सितारों को लेकर ऐसा सिनेमा बनाएं जिसे पूरे देश के लोग चाव से देख सकें तो दर्शक सिनेमाघरों में लौटने के लिए बेताब बैठे हैं। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुईं हिंदी फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने हिंदी में, ‘जेलर’ ने तमिल में और ‘भोला शंकर’ ने तेलुगू में गदर काट दिया है। इन चारों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड में जो कमाई की है, उसने देश के सिने इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।